ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में इन्वेस्टमेंट को लेकर आई ये बड़ी खबर, यूएई की कंपनियां करेंगी 18590 करोड़ का निवेश

लखनऊ:  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले यूएई की कंपनियों ने निवेश का प्रस्ताव दिया है। यूएई की कंपनियां यूपी में 18,590 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे 20 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। प्रदेश में निवेश के लिए यूएई की 6 कंपनियों ने एमओयू साइन कर लिया है। ये कंपनियां अक्षय ऊर्जा, लॉजिस्टिक, रिटेल और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश करेंगी। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान के नेतृत्व में यूएई गए प्रतिनिधिमंडल को 21,622 करोड़ रुपये के 25 लेटर ऑफ इंटेंट मिले थे। इनमें से 6 कंपनियों ने एमओयू साइन किया है। बची 19 कंपनियों से एमओयू साइन करने की प्रक्रिया चल रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसको लेकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को सफल बनाने की योजना पर लगातार योगी सरकार काम कर रही है।

अक्षय ऊर्जा में निवेश करेंगी दो कंपनियां

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में आस्था ग्रीन एनर्जी वेंचर 4,480 करोड़ और श्री सिद्धार्थ इंफ्राटेक ऐंड सर्विसेस 8,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। दोनों कंपनियों का सरकार से एमओयू हो चुका है। इससे क्रमश: 2,560 और 4,800 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। लॉजिस्टिक पार्क सेक्टर में शरफ ग्रुप 1,300 करोड़ और हिंदुस्तान पोर्ट 210 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 2,600 लोगों को रोजगार मुहैया होगा।

रिटेल और फूड प्रॉसेसिंग में लुलु ग्रुप 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इससे 10,000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। शोभा रिएलटी शिक्षा और सीएसआर में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 250 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

7.12 लाख करोड़ से अधिक के मिले हैं प्रस्ताव

फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले 16 देशों की यात्रा करने वाली सरकार की आठ टीमों को अब तक 7.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का सबसे बड़ा हिस्सा यूके और यूएसए का है।

Scroll to Top