ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के मदरसों को लेकर बड़ा फैसला, बदल जाएगा पढ़ाई का तौर-तरीका

लखनऊ:  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त मदरसों को लेकर एक और अहम फैसला लिया गया है। सोमवार को मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन इफ्तिखार अहमद ने कहा कि आगामी सत्र यानी मार्च से शुरू होने वाले सेशन में प्री-प्राइमरी कक्षाएं भी कराई जाएंगी। इस व्यवस्था के तहत बच्चों को केजी, एलकेजी और यूकेजी की पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें बच्चों को विज्ञान, गणित आदि विषय भी पढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही मदरसों में कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाएगी। प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन इफ्तिखार अहमद का ने बताया कि कि मदरसों को आधुनिक बनाने की कवायद चल रही है। यूपी मदरसों के बच्चे विज्ञान, गणित जैसे विषय पढ़ें और शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। मदरसे के बच्चे किसी भी तरह से आधुनिक शिक्षा हासिल करने में छूटे ना इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2023- 24 के सत्र में नया पाठ्यक्रम, दीनी शिक्षा के साथ ही आधुनिक शिक्षा भी कराई जाएगी। क्योंकि वर्तमान समय में कम उम्र के बच्चे भी मदरसे में पढ़ने के लिए जाते हैं। इस लिहाज से उन्हें शुरुआती दौर में ही बेहतर शिक्षा मिल पाए, इसके लिए यह फैसला लिया गया है।

मदरसों में रहेगी 75 दिन छुट्टी

बीते 21 दिसंबर को मदरसा बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव रखे गए थे। इसमें मदरसों में एक सामान यूनिफॉर्म, हज और उमरा अवकाश की व्यवस्था, मदरसों में शिक्षकों के लिए एमटीईटी अनिवार्य करने का प्रस्ताव था। इसके अलावा सबसे अधिक चर्चा इस बात की थी कि मदरसों में साप्‍ताहिक अवकाश जुमे की जगह रविवार को कर दिया जाए। वहीं यूपी मदरसा बोर्ड ने वर्ष 2023 का कैलेंडर जारी किया था। इसमें बोर्ड के चेयरमैन ने मदरसों की पूरे साल की छुट्टियों का ब्योरा दिया था। साल 2023 में मदरसे कुल 75 दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा मदरसों में शुकवार को ही साप्‍ताहिक अवकाश रहेगा। पहले रविवार को करने का प्रस्‍ताव रखा गया था।

Scroll to Top