यूपी की राजनीति में हलचल, उप-मुख्यमंत्री बोले- ये वही राहुल हैं जो यूपी छोड़कर केरल चले गए

यूपी  (मानवीय सोच)  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी में प्रवेश कर चुकी है। इसके साथ ही यात्रा को लेकर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को यात्रा पर बयान देते हुए कहा कि यह यात्रा यूपी को सिर्फ छूकर ही निकल जाएगी। इससे स्पष्ट है कि यूपी की जनता ने राहुल गांधी और कां॒ग्रेस को नकार दिया है। इसलिए वो सांकेतिक यात्रा लेकर यूपी को छू कर बाहर-बाहर निकल रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही राहुल गांधी हैं जो कि यूपी की जनता को छोड़कर केरल चले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर करने का काम करती है। 

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने का ढोंग कर रहे हैं। उनकी यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *