ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वंदे भारत एक्सप्रेस पर बंगाल नहीं, बिहार में फेंके गए पत्थर : सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता:   (मानवीय सोच)  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर जो पत्थर फेंके गए थे, वो बंगाल नहीं पड़ोसी राज्य बिहार में फेंके गए थे.  ऐसे में वैसे मीडिया हाउस जिन्होंने ये खबर खबर चलाई की पत्थरबाजी की घटना पश्चिम बंगाल में हुई है, उनके खिलाफ राज्य की बदनामी करने को लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  

उन्होंने कहा, ” मैं आपको बताना चाहती हूं कि कई सारे न्यूज चैनलों ने बंगाल को बीते तीन दिनों से बदनाम कर रखा है. उन्होंने गलत खबर चला कर और उसे फैला कर बंगाल को अपमानित किया है. अब कानून अपना काम करेगी. पत्थरबाजी की घटना बंगाल में नहीं हुई है. घटना बिहार में घटित हुई है.”

मुख्यमंत्री ने कहा, “बिहार के लोगों को हो सकता है शिकायत हो. अगर उन्हें कोई शिकायत है और उन्होंने ऐसा कुछ किया है, तब भी बिहार को अपमानित करना गैरकानूनी है. उन्हें भी ये सुविधाएं पाने का अधिकार है. सिर्फ केवल बीजेपी वहां शासन में नहीं है, इस कारण उन्हें सुविधाओं से वंचित नहीं किया जा सकता है. “

उन्होंने कहा, ” वंदे भारत कोई खास चीज नहीं है. वो वही पुरानी रंग रोगन की हुई ट्रेन है, जिसका केवल इंजन नया है. बता दें कि हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने के कुछ ही दिनों बाद पत्थरबाजी की गई है. 

पूर्वी रेलवे के बयान के अनुसार, रेलवे द्वारा शुरू की गई एक जांच से पता चला है कि बिहार में भी इसी तरह की घटना हुई थी. रेलवे अधिकारियों ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों की पहचान कर ली है. 

Scroll to Top