ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बताई अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख

उत्तर प्रदेश   (मानवीय सोच)    अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का उद्घाटन 1 जनवरी,2024 को किया जाएगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी गुरुवार को दी. खास बात ये है कि 2024 में ही देश में लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख को BJP के वोट पॉलिटिक्स से भी जोड़कर देखा जा रहा है. अमित शाह ने राम मंदिर के निर्माण और उसके उद्घाटन की घोषणा को लेकर कहा कि कांग्रेस ने अदालतों में राम मंदिर के निर्माण में बाधा डाली. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का निर्माण शुरू किया.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन  किया और मंदिर की आधारशिला रखी थी. सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग रास्ता साफ किया था. मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने के साथ ही राम मंदिर के लिए चलाया गया भाजपा का आंदोलन फलीभूत हो गया, जिसने भगवा दल को सत्ता के शिखर तक पहुंचा दिया था. भूमि पूजन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत  भी मौजूद थे.

राम मंदिर का भूमि पूजन करने के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया था. पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत जय श्रीराम के नारों के साथ शुरू की थी. उन्होंने कहा था कि जय सिया राम के नारे आज सिर्फ अयोध्या में नहीं बल्कि आज पूरे विश्व में गूंज रहे हैं. यह मेरा सौभाग्य है कि राम भूमि ट्रस्ट ने मुझे आमंत्रित किया और इस अवसर का साक्षी बनने का मौका दिया. पीएम मोदी ने कहा था कि सरयू के किनारे आज स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है. आज पूरा भारत राममय है. पूरा देश रोमांचित है. हर मन दीपमय है. आज पूरा भारत भावुक है. सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है.

Scroll to Top