ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कंझावला केस : सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत चार दिन बढ़ाई गई

नई दिल्‍ली :   (मानवीय सोच)   देश की राजधानी दिल्‍ली के कंझावला इलाके में युवती को कार से टक्‍कर मारने के बाद कई किमी तक घसीटने के मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत चार दिन बढ़ाने के आदेश दिए हैं. रोहिणी कोर्ट में गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान आरोपी मनोज मित्तल के वकील ने कहा कि वो सिर्फ गाड़ी में पीछे बैठा था. कोर्ट ने मनोज के वकील को उससे मिलने की इजाज़त दी है. आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाजिरी के दौरान कोर्ट ने पूछा किसी को कोई चोट तो नहीं लगी है. इस पर सभी आरोपियों ने कहा कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी.

आज सुनवाई के दौरान दिल्‍ली पुलिस ने आरोपियों की पांच दिन की कस्‍टडी की मांग करते हुए कहा- हमने इस मामले में 201, 304, 304A, 120B सेक्शन लगाए हैं, इसमें सेक्‍शन 201 साक्ष्‍यों को नष्‍ट करने से संबंधित है. इस पर मनोज मित्‍तल के वकील ने कहा कि इसकी इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. पुलिस की ओर लंबी कस्‍टडी की मांग की जा रही है. कोर्ट ने जब पूछा कि 5 दिन की रिमांड में क्यों चाहिए तो पुलिस दिल्ली की ओर से बताया गया कि घटना का रुट बहुत लंबा है, तकरीबन 13 किलोमीटर का रूट है. पिछले 3 दिनों में आरोपियों की पेट्रोल पंप की फुटेज बरामद की है. वे मुरथल भी गए लेकिन वहां की फुटेज नहीं मिली. दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना का काफी लंबा रुट है, उसे बाकी दो आरोपियों को भी पकड़ना है. इसलिए 5 दिन की रिमांड चाहिए. मनोज मित्तल के वकील ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि ये साधारण 279 और 304 ए का जमानती अपराध का मामला है. इस पर कोर्ट ने कहा कि 304 का मामला है ये जमानती नहीं है. 

Scroll to Top