ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी,

मुंबई   (मानवीय सोच)    शिवसेना के वरिष्‍ठ नेता संजय राउत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है. मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने संजय राउत के खिलाफ किरीट सोमैया की पत्नी मेघा सोमैया की मानहानि याचिका से जुड़े मामले में ये कदम उठाया है. बताया जा रहा है कि बार-बार समन करने के बाद भी राउत कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे. मामले की अगली सुनवाई 24 जनवरी को होगी. राउत ने मेधा परर 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था. 

संयज राउत ने मेधा सोमैया पर मीरा-भयंदर इलाके में 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि मीरा-भयंदर नगर निगम द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में शौचालयों के निर्माण के लिए आवंटित धन का कथित तौर पर मेधा ने अपने गैर-सरकारी संगठन के माध्यम से दुरुपयोग किया गया. मेधा ने आरोपों को निराधार बताया और संजय राउत से अपना बयान वापस लेने के साथ ही सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा था. संजय राउत ने अपना बयान वापस नहीं लिया और न ही माफी मांगी. इसके बाद मेधा ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया.

Scroll to Top