ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नवंबर में लापता असम की महिला और उसका बेटा पाकिस्तान की जेल में

नागांव  (मानवीय सोच)  असम के नागांव से पिछले साल नवंबर में लापता एक महिला और उसके नाबालिग बेटे को पाकिस्तान में कथित तौर पर वैध दस्तावेजों के बिना दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. नागांव पुलिस और पीड़ित महिला के परिजनों ने यह दावा किया है. महिला की मां अजीफा खातून ने नागांव पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसके दामाद की दो साल पहले मौत हो गई थी और उसकी बेटी व नाबालिग नाती 26 नवंबर 2022 से लापता हैं.

महिला और उसका नाबालिग बेटा पाक की क्वेटा जेल में बंद 
खातून के मुताबिक, दिसंबर 2022 में उसे पाकिस्तान की एक विधि फर्म का पत्र मिला, जिसमें कहा गया है कि उसकी बेटी और नाती को बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों क्वेटा जिला कारागार में बंद हैं. खातून के अनुसार, उसकी बेटी अपने ससुराल की संपत्ति बेचकर एक युवक के साथ पाकिस्तान चली गई थी. बताया जा रहा है कि यह युवक एक अफगान नागरिक है और पाकिस्तान में उसे भी गिरफ्तार कर क्वेटा जिला कारागार में बंद कर दिया गया है. खातून ने बताया कि उसने ‘अपनी बेटी को पाकिस्तान से भारत वापस लाने और नागांव में परिवार को सौंपने के लिए’ पुलिस से संपर्क किया है. 

पुलिस ने कहा- ये देशों से जुड़ा मामला
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मामला दो देशों से जुड़ा हुआ है और ‘समुचित स्तर’ पर ही फैसला लिया जा सकता है, लिहाजा इसे उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है. खातून ने दावा किया कि उसने अपनी बेटी और नाती की वतन वापसी में मदद के लिए पाकिस्तानी दूतावास को पत्र लिखा था, लेकिन उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उनके मुताबिक, अब उसने पाकिस्तान की जेल में अपनी बेटी और नाती की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी रिहाई के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने का फैसला किया है। खातून ने बताया कि उसने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मामले में पाकिस्तानी दूतावास के उच्चायुक्त को एक प्रतिवादी बनाकर याचिका दायर करने की अनिवार्य अनुमति भी मांगी है।

Scroll to Top