ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी आदित्यनाथ से सुनील शेट्टी ने मांगी मदद

मुंबई:  (मानवीय सोच)  अभिनेता सुनील शेट्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि हिंदी फिल्म उद्योग के खिलाफ नफरत को मिटाने में मदद करें और सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के बहिष्कार के चलन से मुक्ति दिलाएं. योगी आदित्यनाथ दो दिन की मुंबई यात्रा पर हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने मुंबई यात्रा के दौरान सुनील शेट्टी, सुभाष घई, जैकी श्राफ, राजकुमार संतोषी, मनमोहन शेट्टी और बोनी कपूर समेत फिल्म जगत के लोगों से मुलाकात की. बैठक का एजेंडा नोएडा फिल्म सिटी में शूटिंग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करना था. इसी दौरान शेट्टी ने फिल्म जगत की समस्या को सामने रखा. सुनील शेट्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह अनुरोध भी किया कि बॉलीवुड पर लग रहे ‘‘धब्बे” को मिटाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप कराने में मदद करें.

अक्षय ने ‘रामसेतु’ को देखने का किया आग्रह

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने 4 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. अभिनेता ने उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित फिल्म सिटी परियोजना पर सीएम के साथ मुलाकात के दौरान चर्चा की. उन्होंने अपनी हालिया फिल्म ‘रामसेतु’ पर भी चर्चा की और मुख्यमंत्री से इसे देखने का आग्रह किया है. अक्षय कुमार और योगी आदित्यनाथ की यह मुलाकात 35 मिनट तक चली थी.

नोएडा फिल्म सिटी को लेकर फिल्म उद्योग में काफी उत्साह

अक्षय कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ को सूचित किया कि उत्तर प्रदेश में बनने वाली फिल्म सिटी परियोजना को लेकर भारतीय फिल्म उद्योग में काफी उत्साह है. अभिनेता ने सीएम आदित्यनाथ को बताया है कि कई बड़े प्रोडक्शन हाउस, निर्माता, निर्देशक और अभिनेता यूपी में फिल्म सिटी के शुरू होने और चलने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में एक विश्व स्तरीय फिल्म और इंफोटेनमेंट सिटी का विकास फिल्म व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी परियोजनाओं को बनाने के लिए एक नया विकल्प प्रदान करेगा.

Scroll to Top