ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कंझावला मर्डर मामले में SRK के फाउंडेशन ने की पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  दिल्ली के कंझावला इलाके में कार से हुई हत्या मामले में अब पीड़ित परिवार की मदद के लिए लोग सामने आने लगे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के फाउंडेशन ने  भी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है. बता दें 1 जनवरी तड़के कार से घसीटे जाने की वजह से 20 वर्षीय अंजली की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मामले को लेकर अभी भी जांच जारी है. 

अब पीड़ित परिवार की मदद के लिए द मीर फाउंडेशन सामने आई है. मीर फाउंडेशन शाहरुख खान के पिता के नाम पर चलाई जाने वाली संस्था है. फाउंडेशन ने पीड़ित परिवार को कितने पैसे की मदद की है, इसका कोई खुलासा नहीं किया गया है. हालांकि, फाउंडेशन की तरफ कहा गया है ये मदद पीड़ित परिवार के लिए है,खास तौर पर अंजली की मां के लिए. ये मदद जमीनी स्तर पर काफी मददगार साबित होगी और इससे महिलाओं को सशक्त करने में भी मदद मिलेगी. 

SRK के फाउंडेशन से पहले दिल्ली सरकार ने भी पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की मदद करने का ऐलान किया था. खुद सीएम केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मदद के तौर पर देने की बात कही है. इसके अलावा दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी फैसला किया था.

Scroll to Top