गोमती नगर में दबंगों ने पोर्टिको में खड़ी मेजर की कार फूंक दी

लखनऊ:  (मानवीय सोच)  यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में बड़ी घटना सामने आई है। यहां विशाल खंड में डीजे बजाने से मना करने पर मनबढ़ों ने मेजर के घर के सामने खड़ी कार में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है। मेजर अभिजीत सिंह का आरोप है कि यह घटना कैफे संचालक के इशारे पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि विशाल खंड में रहने वाले मेजर अभिजीत सिंह के घर के पास मिलानो कैफे है। आरोप है कि रविवार रात कैफे में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इस पर मेजर ने कैफे संचालकों से डीजे बंद करने को कहा। जब संचालाकों ने उनकी बात नहीं सुनी तो उन्‍होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पुलिस के कहने पर कैफे में डीजे बंद कर दिया गया लेकिन पुलिसकर्मियों के वापस लौटने पर डीजे दोबारा बजने लगा। इसको लेकर मेजर और कैफे संचालकों के बीच कहासुनी होने लगी।

पोर्टिको में धुंआ नजर आया, पास गए तो देखा…

मेजर ने दोबारा कंट्रोल रूम को फोन कर डीजे बजने के बारे में सूचना दी। पुलिसकर्मी दोबारा आए और डीजे बंद करवाया। साथ ही दोबारा बजाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मेजर का आरोप है कि डीजे बंद हो जाने के बाद वह घर आकर सो गए। सुबह साढ़े तीन बजे उनकी पोर्टिको में आग की लपटें नजर आईं। उनकी कार जलती हुई मिली। जब तक वह आग पर काबू पाते, आग पूरी तरह से खाक हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *