उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) मेरठ जनपद से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 12वीं की छात्रा ने अचानक चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वहीं छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
बताया गया कि आत्महत्या करने से पहले छात्रा एक घंटे तक छत पर घूमती रही और फिर अचानक से यह दर्दनाक कदम उठा लिया। वहीं इस घटना से पड़ोसियों में भी हड़कंप मच गया।
गोल्डन टावर में रहता है परिवार
बताया गया कि मृतक छात्रा का परिवार शास्त्री नगर स्थित गोल्डन टावर में रहता है। पीड़ित परिवार मूल रूप से खरखौदा का रहने वाला है।
चौथी मंजिल से कूदकर दी जान
12वीं की छात्रा आस्था ने सोमवार को चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एमपीजीएस स्कूल में पढ़ती थी छात्रा
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से खरखौदा निवासी रोहित अग्रवाल अपने परिवार के साथ शास्त्री नगर में रहते हैं। उनकी बेटी आस्था कक्षा 12 की छात्रा थी, जो कि शास्त्री नगर स्थित एमपीजीएस में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर को छात्रा ने शास्त्रीनगर स्थित गोल्डन टावर की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। खरखौदा पुलिस को भी अवगत करा दिया है। छात्रा ने क्यों ऐसा किया है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि फिलहाल छात्रा के परिजनों ने थाने में कोई भी शिकायत नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
