ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत ने श्रीलंका के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य ; विराट कोहली का 45वां शतक

गुवाहाटी (मानवीय सोच): भारत ने रन मशीन विराट कोहली (113) के शानदार शतक और कप्तान रोहित शर्मा (83) के अर्द्धशतक की मदद से पहले एकदिवसीय मैच में मंगलवार को श्रीलंका के सामने 374 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना 45वां शतक जड़ते हुए 87 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के के साथ 113 रन बनाये। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 73वां शतक है। इसके साथ कोहली (नौ) श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक शतक बनने वाले बल्लेबाज बन गये हैं, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर (आठ) के पास था।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिये बुलाया लेकिन रोहित और शुभमन गिल ने शतकीय साझेदारी करके मेजबान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रोहित-गिल ने सिर्फ 19.4 ओवर में पहले विकेट के लिये 143 रन जोड़े। गिल ने 60 गेंदों पर 11 चौकों के साथ 70 रन बनाये, जबकि रोहित ने 67 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के लगाकर 83 रन की पारी खेली।

दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर (28) और लोकेश राहुल (39) बड़े स्कोर बनाये बगैर पवेलियन लौट गये, हालांकि कोहली ने दूसरा छोर संभाले रखा। कोहली ने अय्यर के साथ 50 रन की साझेदारी की जबकि राहुल के साथ 90 रन जोड़े। पारी के 47वें ओवर में कोहली का शतक पूरा होने के बाद भारत की नजरें 390 रन पर थीं, हालांकि श्रीलंका ने कसी हुई गेंदबाजी करके रनगति पर लगाम लगा दी।

कसुन रजिता ने 49वें ओवर में कोहली का बहुमूल्य विकेट निकालकर सिर्फ चार रन दिये, जबकि आखिरी ओवर में भारत केवल छह रन जोड़ सका। श्रीलंका के लिये रजिता ने सर्वाधिक तीन विकेट लिये, हालांकि उन्होंने अपने 10 ओवर में 88 रन भी दिये। इसके अलावा दिलशान मदुशंका, चमिका करुणारत्ने, दसुन शनाका और धनन्जय डी सिल्वा को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

Scroll to Top