ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत आने वाले समय में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा ; पीएम मोदी

इंदौर  (मानवीय सोच) : पीएम मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में देश-विदेश के निवेशक शामिल हो रहे हैं। समिट को पीएम मोदी ने संबोधित किया और कहा कि एमपी गजब है, अजब है और सजग भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर भी इन्वेस्टमेंट की संभावनाओं को जन्म दे रहा है। भारत आने वाले समय में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। आठ साल में हमने नेशनल हाईवे के निर्माण की स्पीड दोगुनी की है। ऑपरेशनल एयरपोर्ट दोगुने हो चुके हैं। पोर्ट हैंडलिंग कैपेसिटी, टर्नअराउंड सुधरा है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, लॉजिस्टिक पार्क, एक्सप्रेस वे भारत की पहचान बन रहे हैं। गति शक्ति योजना के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का नेशनल प्लेटफॉर्म है। इस पर अपडेटेड डेटा रहता है।

पीएम मोदी ने कहा, भारत सबसे कम्पीटिटिव लॉजिस्टिक मार्केट के तौर पर पहचान बना रहा है। नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी भी लागू की है। भारत स्मार्टफोन डेटा, ग्लोबल फिनटेक, आईटी-बीपीएल आउटसोर्सिंग में नंबर वन है। तीसरा एविएशन और ऑटो मार्केट है। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सब आशावादी है। ग्लोबल ग्रोथ के लिए यह कितना जरूरी है, आप जानते हैं। भारत गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचा रहा है। तेजी से 5जी नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। इससे हर इंडस्ट्री और कंज्यूमर के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स से लेकर एआई तक जो भी नए अवसर बन रहे हैं, वह विकास की गति को और तेज करेंगे। इन प्रयासों से ही आज मेक इन इंडिया को नई ताकत मिल रही है। मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में भारत तेजी से विस्तार कर रहा है।

मोदी ने कहा कि तीन-चार साल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। मैकेंजी के सीईओ ने कहा है कि यह न केवल भारत का दशक है, बल्कि शताब्दी है। संस्थाओं और विश्वसनीय आवाजों का भारत पर भरोसा है। आशावादी है। ग्लोबल इन्वेस्टर भी इसी तरह की बातें कर रहे हैं। इंटरनेशनल बैंक ने सर्वे कराया कि ज्यादातर इन्वेस्टर्स भारत को प्राथमिकता दे रहे हैं। भारत रिकॉर्ड ब्रेकिंग एफडीआई आ रही है। भारत के प्रति यह आशावाद मजबूत लोकतंत्र, युवा डेमोग्राफी और राजनीतिक स्थिरता की वजह से है। भारत जो फैसले ले रहा है, वह ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा दे रहे हैं। हमने संकट में सुधारों का रास्ता लिया है। भारत रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म के रास्ते पर है। आत्मनिर्भर भारत अभियान ने इसे गति दी है। इसका परिणाम है कि भारत इन्वेस्टमेंट के लिए आकर्षक डेस्टिनेशन बना हुआ है।

Scroll to Top