ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पंजाब में हड़ताल वाले PCS अफसरों को मान सरकार का अल्टीमेटम

चंडीगढ़   (मानवीय सोच) : भगवंत मान सरकार ने सामूहिक अवकाश पर गए सभी पीसीएस अफसरों के लिए अल्टीमेटम जारी किया है। अफसरों के सामूहिक अवकाश पर सख्ती दिखाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यानी बुधवार दोपहर 2 बजे तक अपने काम पर वापस नहीं लौटने पर हड़ताल पर गए सभी अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश में कहा गया है कि मेरे संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ ऑफिसर हड़ताल के मद्देनजर ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा लिए गए मजबूत एक्शन के खिलाफ वे प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं यहां स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। इस तरह की हड़ताल को ब्लैकमेलिंग माना जाएगा। यह किसी भी जिम्मेदार सरकार द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसलिए आप सभी इस हड़ताल को अवैध करार दें और आज दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी पर वापस लौटें, वरना ऐसा नहीं करने वाले अफसरों को सस्पेंड कर दिया जाएगा।

बता दें कि पंजाब लोक सेवा (पीसीएस) के अधिकारी लुधियाना में राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा उनके एक साथी की गिरफ्तारी के विरोध में 5 दिन के लिए सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर चले गए हैं। इसके बाद मान सरकार भी सख्त मूड में दिख रही है और सीएम ने साफ कह दिया है काम पर लौटो, नहीं लौटे तो आप सब को सस्पैंड कर दिया जाएगा।

Scroll to Top