ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमित शाह इस हफ्ते करेंगे राजौरी जिले का दौरा ; आतंकी हमले में 9 लोगों की हो चुकी है मौत

श्रीनगर: (मानवीय सोच)  जम्मू-कश्मीर  के राजौरी और श्रीनगर के जदीबल इलाके में नए साल के पहले दिन आतंकियों ने हिंदू परिवारों पर फायरिंग कर दी थी. इस हमले में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच गृह मंत्री अमित शाह  इस हफ्ते राजौरी जिले का दौरा करेंगे. भारतीय जनता पार्टी  के एक सीनियर नेता ने  को इसकी जानकारी दी. जम्मू-कश्मीर के बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने से कहा, “हां, वह (अमित शाह) राजौरी जिले का दौरा करेंगे और जमीनी स्थिति की समीक्षा करेंगे.” राजौरी जिले के ऊपरी धनगरी गांव में आतंकी हमले में 2 बच्चों सहित 6 नागरिकों के मारे जाने के 10 दिन बाद गृह मंत्री की ये यात्रा हो रही है.

जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को रद्द करने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद अमित शाह की यह तीसरी यात्रा होगी. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अमित शाह सुरक्षा अधिकारियों और पीड़ितों के परिवारों से मिलने के लिए राजौरी जाएंगे. गृह मंत्री अमित शाह ने इस हफ्ते की शुरुआत में जम्मू के बीजेपी नेतृत्व के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने सुरक्षा और प्रशासन से संबंधित मुद्दों को उठाया था. शाह ने आश्वासन दिया था कि उन्हें सुव्यवस्थित किया जाएगा.

इससे पहले सीआरपीएफ ने राजौरी पुंछ क्षेत्र में अतिरिक्त 2000 सैनिकों को तैनात किया है. आतंकी खतरों के बारे में ताजा खुफिया सूचनाओं के बीच ग्राम रक्षा समितियों को ट्रेनिंग देना भी शुरू कर दिया गया है.

न्यू ईयर वाले दिन हुआ था हमला
बता दें कि नए साल के पहले दिन जम्मू-कश्मीर में तीन बड़ी आतंकी वारदात हुई थीं. आतंकियों ने राजौरी जिले के डांगरी गांव में 1 जनवरी यानी रविवार की शाम फायरिंग की थी. इस हमले में 4 हिंदुओं की जान चली गई थी और 7 घायल हुए थे. लोगों ने बताया कि आतंकी हमारे घरों में आए और आधार कार्ड देखकर दनादन गोलियां बरसा दीं. उनके टारगेट पर बाहरी लोग थे.

2 जनवरी की सुबह IED ब्लास्ट
इस घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि इसी गांव में एक बार फिर IED ब्लास्ट हुआ और दो बच्चियों की मौत हो गई. इस वारदात में 4 लोग घायल भी हुए थे. धमाका उन 3 घरों में से एक में हुआ, जहां रविवार शाम आतंकवादियों ने फायरिंग की थी. घटना के बाद सर्चिंग में एक और IED मिला था, उसे इलाके से हटा दिया गया था.

2022 में कश्मीर में 172 आतंकी हुए ढेर
कश्मीर में आतंकियों के साथ साल 2022 में सुरक्षाबलों की 93 मुठभेड़ हुई, जिनमें 172 आतंकी मारे गए. इनमें 42 विदेशी थे. आतंकवादियों ने इस साल 29 नागरिकों की हत्या कर दी, जिनमें से 3 कश्मीरी पंडितों सहित 6 हिंदू थे. कश्मीर के ADGP विजय कुमार ने बीते शुक्रवार को यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों में सबसे ज्यादा 108 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और इसी से जुड़े संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट के थे.

Scroll to Top