ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रवीण तोगड़िया बोले: राम मंदिर निर्माण का श्रेय 100 करोड़ हिंदुओं को

शाहजहांपुर  (मानवीय सोच)  अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांवों में जाकर एक-एक मुट्ठी अनाज एकत्र करें और गरीब हिंदुओं की मदद करें। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फायरब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया का काफिला शाहजहांपुर के पुवायां पहुंचा। बंडा रोड पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला निगोही-नाहिल बाईपास स्थित संगठन के पदाधिकारी राजेश शुक्ला के आवास पर पहुंचा। 

प्रवीण तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि किसी भी हिंदू के अपमान को सहन नहीं किया जाएगा। तमाम कार्यकर्ता सड़कों पर निकल कर पीड़ित हिंदू को लोकतांत्रिक तौर से मदद दिलवाए। 

राम मंदिर का श्रेय किसी दल विशेष को नहीं 

राम मंदिर के मामले पर उन्होंने कहा कि देश के 100 करोड़ हिंदुओं को राम मंदिर निर्माण का श्रेय जाता है। किसी भी व्यक्ति या दल विशेष को इसका श्रेय नहीं है। वर्तमान में चल रहे फिल्मों के विरोध के बारे में उन्होंने कहा कि जनता जो चाहे फैसला ले, वह जनता के साथ हैं। बाकी फिल्मों से उन्हें कोई एतराज नहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Scroll to Top