ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दरोगा ने घर बैठे बनाई रिपोर्ट: जिस हिस्ट्रीशीटर की हो चुकी है मौत, उसे बताया जिंदा

शाहजहांपुर  (मानवीय सोच)  मृत हिस्ट्रीशीटर की जिंदा होने और उसके खेती करने की रिपोर्ट देने वाले जलालाबाद थाने के एसआई रघुवीर सिंह पर विभागीय शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। क्रॉस चेकिंग में मामला पकड़ में आने के बाद एसआई से घर बैठकर रिपोर्ट लगाने पर जवाब तलब किया गया है। इसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।

जिले में हिस्ट्रीशीटरों की स्थिति जानने के लिए कराए गए सत्यापन की रिपोर्ट नोडल अधिकारी एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी के पास 20 दिसंबर को आई थी। जलालाबाद  के गांव मढ़ैया गुजराल निवासी हिस्ट्रीशीटर मुलायम सिंह के जिंदा होने और खेती करने की बात रिपोर्ट में कही गई थी। इसके पक्ष में ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए थे।

10 साल पहले हो चुकी है मौत 

जलालाबाद थाने के प्रभारी प्रवीण सिंह सोलंकी से क्रॉस चेकिंग कराई गई तो हिस्ट्रीशीटर की मौत दस वर्ष पूर्व होने की बात सामने आई। इंस्पेक्टर की रिपोर्ट के बाद एसपी संजीव वाजपेयी ने एसआई रघुवीर सिंह की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाब तलब किया है। एसआई से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती हैं। 

हिस्ट्रीशीटरों की फिर से होगी जांच

जिले में 47 हिस्ट्रीशीटर चेकिंग में सामने आए हैं। जलालाबाद में घर बैठकर हिस्ट्रीशीटर मुलायम की रिपोर्ट देने का मामला सामने आने के बाद अधिकारी चौकन्ने हो गए हैं। लिहाजा एक बार फिर से जांच कराने की तैयारी हो गई है। इसके अलावा चेकिंग कर अन्य हिस्ट्रीशीटर भी तलाश किए जा रहे हैं।

एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है। मौके पर जाए बिना जांच रिपोर्ट देने के मामले में एसआई से जवाब मांगा गया है। उनका जवाब आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Scroll to Top