ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हाजीपुर के मुबारकअली मोहल्ले में 8 जिंदा बम मिलने से हड़कंप!

हाजीपुर  (मानवीय सोच)  बड़ी खबर हाजीपुर से है जहां नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मुबारकअली मोहल्ले के एक घर से पुलिस ने आठ जिंदा बम बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. सभी बरामद बम अन्य सुतली बम से कहीं ज्यादा शक्तिशाली हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि पुलिस ने एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है. लिहाजा पुलिस जांच कर रही है कि बम किसने और किस उद्देश्य से लाया गया था.

बम के साथ गिरफ्तार युवक मासूम ने बताया कि बम से मस्जिद के पास खुले मैदान में पैक कर लावारिस हाल में फेंके हुए थे, जिसे वह अपने घर ले गया. वहीं गिरफ्तार युवक के पिता ने बताया कि उसका बेटा नशेड़ी है और वह घर पर कुछ सामान लेकर आया था. जब उसे खोलकर देखा तो उसमें आठ शक्तिशाली बम थे. जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना नगर थाना को दी और खुद बम को थाना तक पहुंचाया.

बताया यह भी जा रहा है कि घर मालिक खुर्शीद पर दंगा में शामिल होने का एक केस भी दर्ज है. हालांकि, अभी वह इस मामले में बेल पर है. बता दें कि 2018 में मस्जिद चौक पर मुहर्रम के जुलूस के दौरान चली गोली में एक युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद दंगा भड़क गया था. उसी मामले में खुर्शीद पर भी केस दर्ज हुआ था.

हालांकि. एसडीपीओ सदर ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बम बरामद किया है और मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि खुर्शीद और उसका परिवार ठेले पर फल बेचने का काम करता है. ऐसे में पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Scroll to Top