ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महंगे लोन से जल्द छुटकारा नहीं! यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचा तो रेट भी बने रहेंगे हाई

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)   महंगे लोन  पर जल्दी राहत नहीं मिलने वाली है। अभी कुछ और समय तक होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन पर बढ़ी हुई ब्याज दरें देखने को मिल सकती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक  ने इस तरह के संकेत दिए हैं। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास  ने कहा है कि अगर यूक्रेन संघर्ष जारी रहा तो ब्याज दरें लंबे समय तक उच्च बनी रह सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन से जुड़े मुद्दों में सुधार हो सकता है। इससे महंगाई  में कमी आएगी। दास ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं यह कहना चाहूंगा कि यह फरवरी में होने वाली मौद्रिक नीति समिति बैठक  के फैसलों को लेकर संकेत नहीं है। अगर भू-राजनीतिक तनाव अभी की तरह बने रहते हैं, तो ब्याज दरें  लंबे समय तक उच्च बनी रहेंगी। ना सिर्फ यूएस में बल्कि पूरी दुनिया में भी ऐसा हो सकता है।’

महंगाई में आ सकती है कमी

हालांकि दास ने उम्मीद भी जगाई। आरबीआई गवर्नर ने बिजनस टुडे के एक इवेंट में कहा, ‘लगातार भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद मानव समाज यह जानता है कि इस नई स्थिति में कैसे एडजस्ट किया जाए। ग्लोबल सप्लाई चेन में पहले से सुधार आया है। साथ ही नए रास्ते बन रहे हैं। दुनिया के देश नए सप्लाई सोर्सेज की तरफ देख रहे हैं। इससे महंगाई में कमी आ सकती है।’

कम गंभीर रहेगी दुनिया में सुस्ती

दास ने कहा कि सुस्ती पहले की अपेक्षा कम गंभीर रह सकती है। उन्होंने कहा, ‘छह महीने पहले सभी ने सोचा था कि यूरोपीय यूनियन और अमेरिका में मंदी आएगी। लेकिन अब चीजें सुधरी हैं। हालांकि ब्याज दरों के लंबे समय तक उच्च बने रहने की अधिक संभवनाए हैं। अनिश्चितताओं को देखते हुए सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा।’

आरबीआई गवर्नर के अनुसार पिछली ब्याज दर वृद्धि से महंगाई में कमी आने में सात से आठ महीने लगेंगे। उन्होंने कहा, ‘एक आसान परिस्थिति में लिक्विडिटी का प्रवाह तेजी से होता है। लेकिन एक टाइट परिस्थिति में इसमें अधिक समय लगता है। आरबीआई में हमारे रिसर्च का निष्कर्ष है कि प्रभाव को महसूस होने में चार तिमाहियों का समय लगेगा।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि आरबीआई को कीमतें बढ़ने पर महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरें बढ़ानी होती हैं। क्योंकि अगर इकनॉमी स्टेकहोल्डर्स को लगता है कि आरबीआई उच्च महंगाई के प्रति सहिष्णु है, तो वे लागत को और अधिक बढ़ाते हुए वस्तुओं का मूल्य निर्धारण शुरू कर देंगे।

Scroll to Top