ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गाजियाबाद पुलिस ने 13 दिन में चार करोड़ का चालान वसूला

गाजियाबाद:  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद की पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल पर प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। यह विशेष अभियान एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया गया है। पुलिस ने इस अभियान के तहत महज 13 दिन में करीब 4 करोड़ रुपये के चालान किए हैं।

दो पहिया, तीन पहिया, ट्रैक्टर ट्रॉली और भैंसा बुग्गी पूरी तरह प्रतिबंधित

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर शुरू से ही दोपहिया, तीन पहिया ट्रैक्टर ट्रॉली और भैंसा बुग्गी का संचालन पूरी तरह से बंद है, लेकिन उसके बावजूद भी इन दोनों एक्सप्रेसवे पर यह वाहन फर्राटा भरते हुए नजर आते हैं। गाजियाबाद पुलिस ने इन पर अंकुश लगाने के लिए दोनों एक्सप्रेसवे पर लिंक होने वाले पॉइंट पर चेकिंग अभियान शुरू किया है। प्रतिबंधित वाहन पर 20,000 का चालान निर्धारित किया है। यह अभियान पुलिस की तरफ से 3 जनवरी से लगातार जारी है और अभी तक इस अभियान के तहत गाजियाबाद पुलिस करीब 4 करोड़ रुपये के चालान कर चुकी है। आश्चर्य की बात ये है कि उसके बावजूद भी प्रतिदिन इन एक्सप्रेसवे पर करीब 300 वाहन अभी भी फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं।

महज 13 दिन में 4 करोड़ रुपये के हुए चालान

डीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तीन पहिया, ट्रैक्टर ट्रॉली और भैंसा बुग्गी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उसके बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग चलते हैं। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कुल आठ एग्जिट पॉइंट पर 3 जनवरी से विशेष अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि जो प्रतिबंधित वाहन मेरठ और दिल्ली से मेन लाइन में चलते हैं। ऐसे वाहनों को गाजियाबाद के निकास पॉइंट पर एंट्री नहीं करने दी जा रही है। इसके अलावा जो वाहन इन एग्जिट प्वाइंट से निकलते हैं या मेन लाइन में गाजियाबाद की सीमा से प्रवेश करते हैं, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

Scroll to Top