ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चीन की कुटिल चाल का पर्दाफाश, अरुणाचल से सटी सीमा पर तिब्बत में बना रहा बड़ा डैम

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  पड़ोसी देश चीन सीमा पर अपनी कुटिल चालों से लगातार भारत को परेशान करने की कोशिश करता रहा है. उसकी एक ऐसी ही चाल एक बार फिर से सामने आई है. चीन  तिब्बत से निकलकर भारत में आने वाली यरलुंग त्संगपो  नदी पर 60,000 मेगावॉट बिजली पैदा करने की क्षमता का एक बड़ा डैम बना रहा है. चीन यरलुंग त्संगपो  नदी पर जिस डैम को बना रहा है, वो मेडोग बॉर्डर  के करीब है. ये जगह अरुणाचल प्रदेश के बिल्कुल करीब है, जहां से ये नदी भारत में प्रवेश करती है. चीन के इस डैम के बनने को लेकर भारत चिंतित है.

सूत्र बता रहे हैं कि डैम बनने के बाद चीन  ब्रह्मपुत्र नदी  के पानी को भी मोड़ सकता है. यही नहीं इस डैम का पानी रोक कर और बाद में तेजी से चीन छोड़कर अरुणाचल प्रदेश और असम जैसे सीमा से लगे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी पैदा कर सकता है. चीन के इस डैम के बनने के बाद से अरुणाचल प्रदेश और असम में पानी की किल्लत या फिर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. इतना ही नहीं इसका असर बांग्लादेश पर भी पड़ेगा. चीन की इस कुटिल चाल को विफल करने के लिए फिलहाल भारत ने भी कमर कस ली है. भारत भी अरुणाचल प्रदेश में कई डैम तैयार कर रहा है, जो बड़ी स्टोरेज कैपेसिटी के साथ बनाए जा रहे हैं.

गौरतलब है कि यारलुंग त्संगपो  भारत के अरुणाचल प्रदेश इलाके से होकर बहती है, जहां इसे सियांग  कहा जाता है. यह नदी कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील के दक्षिण पूर्व में पश्चिमी तिब्बत में एंग्सी ग्लेशियर से निकलती है. बाद में भारत के अरुणाचल प्रदेश क्षेत्र में पहुंचने से पहले ये नदी दक्षिण तिब्बत घाटी और यरलुंग त्संगपो ग्रांड कैन्यन बनाती है. अरुणाचल प्रदेश से नीचे की ओर नदी बहुत चौड़ी है और इसे सियांग कहा जाता है. असम तक पहुंचने के बाद इस नदी को ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाने लगा. असम से आगे ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश में बहती है.

 

Scroll to Top