हरदोई (मानवीय सोच) कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले के रहने वाले एक भाजपा नेता पर समाजवादी पार्टी के नेता की बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सपा नेता की बेटी की शादी तय हो चुकी है। इसी के चलते दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली शहर के मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता आशीष शुक्ला (45) हैं। उनके करीब 21 साल का बेटा है और सात साल की बेटी है।
वह अपने पड़ोस में ही रहने वाले सपा नेता की 25 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। भाजपा नेता के अन्य परिजन घर पर मौजूद हैं। भाजपा नेता के घर से जाने की घटना एक हफ्ते पूर्व की बताई जा रही है। हालांकि भाजपा ने 12 जनवरी को आशीष शुक्ला को पार्टी से हटा दिया।
