ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अब बिजली विभाग देगा करंट, कनेक्शन लेना होगा और भी महंगा

लखनऊ  (मानवीय सोच) बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव के बाद अब उपभोक्ता सामग्रियों की दरों में भी इजाफा करने की तैयारी है। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने प्रस्तावित कास्ट डाटा बुक में उपभोक्ता सामग्रियों की दरों को 15 से 20 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला 25 जनवरी को होने वाली सप्लाई कोड रिव्यू पैनल सब कमेटी की बैठक में होगा। 

अगर प्रस्ताव मंजूर होता है तो बिजली कनेक्शन लेना और महंगा हो जाएगा। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने 2019 के बाद फिर से नया कास्ट डाटा बुक का प्रस्ताव तैयार किया है। इस आधार पर प्रबंधन ने बिजली उपभोक्ता सामग्रियों की दरों में 15 से 20 फीसदी के बढ़ोतरी का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग में दाखिल किया है। 

इस प्रस्ताव पर सुनवाई के लिए 25 जनवरी को इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कोड रिव्यू पैनल सब कमेटी की बैठक विद्युत नियामक आयोग मुख्यालय में बुलाई गई है। बता दें, कास्ट डाटा बुक की दरों के आधार पर ही नए विद्युत कनेक्शन की दरें व आगणन तैयार होते हैं। 

इसलिए माना जा रहा है कि यदि नए कास्ट डाटा बुक के लिए प्रस्तावित दरों को मंजूरी मिली तो बिजली कनेक्शन के लिए अधिक शुल्क देना पड़ेगा। उधर नियामक आयोग नए डाटा बुक में उपभोक्ता सामग्रियों के प्रस्तावित दरों का अध्ययन कर रहा है।

उपभोक्ता सामग्री की प्रस्तावित दरें (रुपये में)
सामग्री वर्तमान दर प्रस्तावित दर
25 केवीए ट्रांसफार्मर 56780 59364
63 केवीए ट्रांसफार्मर 104596 113162
100 केवीए ट्रांसफार्मर 136710 160639
250 केवीए ट्रांसफार्मर 393067 502227
400 केवीए ट्रांसफार्मर 619236 779046
8.5 मीटर पीसीसी पोल 2721 2517
एसटी पोल 11 मीटर 15049 19141
पीसीसी पोल 9 मीटर 4671 4744
सिंगल फेस इलेक्ट्रॉनिक मीटर 872 1070
थ्री फेस इलेक्ट्रॉनिक मीटर 2921 2017
लेबर ओवर हेड चार्जग्रामीण (2 किलोवाट) 150 178
लेबर ओवर हेड चार्ज (5 किलोवाट से कम) 398 455

 

उपभोक्ता परिषद ने जताई आपत्ति

उप्र विद्युत उपभोक्ता परिषद ने डाटा कास्ट बुक में उपभोक्ता सामग्रियों की दरों में वृद्धि के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बुधवार को उप्र विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन आरपी सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने कहा कि सामग्रियों की दरों में कमी आने के बाद भी पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन इसमें बढ़ोतरी का प्रस्ताव देकर उपभोक्ताओं पर बोझ डालना चाहता है। उन्होंने आयोग के चेयरमैन से प्रस्तावित दर को खारिज करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को होने वाली सब कमेटी की बैठक में उपभोक्ता सामग्री की कीमत कम होने के बारे साक्ष्य पेश करके प्रस्तावित बढ़ोतरी पर विरोध दर्ज कराएंगे।
Scroll to Top