लखनऊ (मानवीय सोच) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का पेपर आउट कराने वाले गिराहे में शामिल लखनऊ के कोचिंग संचालक डॉ. अमित सिंह को एसटीएफ ने मंगलवार शाम गिरफ्तार किया। आरोपी के मोबाइल से सीटेट के प्रश्न पत्र समेत अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। बुधवार को आरोपी को जेल भेजा गया।
प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में 28 दिसंबर से सीटेट का आयोजन हो रहा है। इसी बीच मंगलवार को मेरठ में परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले मेरठ एसटीएफ ने रोहतक निवासी सोमवीर और मथुरा के महक सिंह को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ एसएसपी के मुताबिक दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि इंदिरानगर निवासी डॉ. अमित सिंह ने उन्हें प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए थे। प्रश्न पत्रों को वे मेरठ बेचने पहुंचे थे। दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन से अमित के बारे में कई अहम जानकारियां मिलीं। इसके बाद मंगलवार देर शाम कलेवा चौराहा, इंदिरानगर से अमित को गिरफ्तार किया गया।
ढाई-ढाई लाख में बेचे प्रश्न-पत्र
पूछताछ में अमित ने बताया है कि उसके गिरोह के लक्ष्मी सिंह व विनायक राय ने प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराए थे। उसने प्रश्न पत्र महक सिंह, सोमवीर व कई अन्य लोगों को ढाई-ढाई लाख रुपये में बेचे थे। रकम का लेनदेन नकद में किया गया, जिससे कि वे पकड़े न जा सके। पूछताछ में गिरोह के विवेक शर्मा, विक्की और पारितोष तिवारी के नाम भी सामने आए हैं। एसटीएफ इन सभी की तलाश कर रही है। साथ ही लेनदेन के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
ये बरामद
तीन मोबाइल, 137 प्रश्न पत्र, 28 प्रवेश पत्र, पांच चेक, चार पासबुक व एक लैपटॉप।
सौ से अधिक लोगों को बेचा प्रश्नपत्र, मोबाइल डाटा कर दिया था डिलीट
