ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उप मुख्यमंत्री बोले- यूपी में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

लखनऊ  (मानवीय सोच)  उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं के क्षेत्र में यूपी को देश में नंबर वन बनाना है। इसके लिए कई नए इनोवेशन किए जा रहे हैं। अधिकारी और कर्मचारी इस क्षेत्र में भी अपना योगदान दें। वह एनेक्सी में विभागीय अधिकारियों के साथ तकनीकी पहलुओं की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई (यूपीटीएसयू) के सहयोग से उपकरणों के रखरखाव के लिए क्रिटिकल एसेसमेंट एंड रिव्यू ऑफ इक्युपमेंट (केयर) एप विकसित किया गया है। उन्होंने एप की निगरानी के लिए स्टॉफ तैनात करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि हर सोमवार को इस एप लॉग इन करके नोडल अधिकारी महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की जानकारी अपलोड करेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा मासिक आधार पर समीक्षा की जाएगी। महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद महानिदेशालय स्तर से ही संशोधन किया जा सकेगा। 

निजी निवेश को लेकर हुई चर्चा
समीक्षा के दौरान अस्पतालों के विकास में निजी निवेश के लिए सरकार के सहयोग की नीति विषय को लेकर चर्चा हुई। पुरानी पीपीपी मॉडल नीति और नई परिभाषित नीति पर चर्चा हुई। भारत सरकार द्वारा वाएबिलिटी गैप (वीजीएफ) एवं राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन संबंधी मॉडलों पर चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आने वाली कॉरपोरेट घरानों को बेहतर सुविधाएं दी जानी चाहिए। ताकि वे ज्यादा से ज्यादा निवेश करें। इसका सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा।

वीएचएनडी का मिल रहा लाभ
ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) को लेकर जानकारी दी गई कि साल 2015 से पहले सिर्फ नियमित टीकाकरण तक सीमित था, लेकिन अब टीकाकरण के साथ परिवार नियोजन और बाल एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाएं भी दी जा रही हैं। प्रसव पूर्व जांच एवं नियमित टीकाकरण सेवाएं चल रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने वीएचएनडी कार्यक्रम को गति देने के निर्देश दिए हैं। 

Scroll to Top