ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में संतों ने बनाया ‘धर्म सेंसर बोर्ड’, कहा- आस्था को ठेस पहुंचाया तो खैर नहीं

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  शाह रुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। कुछ ही घंटों में पठान ने करोड़ रुपये की कमाई भी कर ली ये सब देखकर लगता है कि फिल्म पर बायकॉट ट्रेंड का कोई असर नहीं पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘माघ मेले’ में संतों ने एक ‘धर्म सेंसर बोर्ड’ की स्थापना की है जो अब फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री , वेब सीरीज और मनोरंजन के दूसरे माध्यमों में हिंदू देवी-देवताओं और संस्कृति के अपमान पर कड़ी नजर रखेगा।

धर्म संंसद की हुई स्थापना

हिंदू परंपराओं की मानहानि को रोकने के लिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय सेंसर बोर्ड का गठन किया गया है। गुरुवार को जारी बोर्ड की गाइड लाइन में सेंसर बोर्ड की तर्ज पर मनोरंजन कंटेंट दिखाया जाएगा। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि इस बोर्ड में धर्म और संस्कृति से जुड़े कई दिग्गजों को शामिल किया गया है। फिलहाल वे खुद इस बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

माघ मेले में बड़ा फैसला

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि यह बोर्ड हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले या संस्कृति को कोसने वाले वीडियो या ऑडियो के किसी भी फिल्मांकन या प्रसारण को रोकने के लिए एक मार्गदर्शक की तरह काम करेगा। इसके अलावा हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाली फिल्मों के निर्माण को रोकने के लिए बोर्ड उचित कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए सनातन संस्कृति को विकृत करने वाली फिल्मों, सीरियल्स और वेब सीरीज का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिल्मों-वेब सीरीज पर रखी जाएगी नजर

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि इसे सेंसर बोर्ड और सरकार की मदद के लिए बनाया गया है। बोर्ड सीरियल और वेब सीरीज बनाने वाले सभी फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों से संपर्क कर उन्हें इस संबंध में सूचित करेगा। इसके बावजूद अगर ऐसी फिल्में और सीरियल बनाए गए जो “हिंदू विरोधी” और आस्था को ठेस पहुंचाना वाले होगे तो हिंदू समाज से उन्हें न देखने की अपील की जाएगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर अपने तरीके से विरोध भी दर्ज कराया जाएगा। 

Scroll to Top