नरवाल धमाकों का CCTV क्लिप आया सामने

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  जम्मू में शनिवार को हुए दोहरे धमाकों में कम से कम 9 लोग घायल हो गए. जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट जम्मू शहर के नरवाल इलाके में हुए.

अधिकारियों ने बताया कि नरवाल विस्फोट स्थल पर फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है. प्रारंभिक जांच के अनुसार यह एक आईईडी विस्फोट हो सकता है.

इन धमाकों से ठीक पहले का एक सीसीटीवी वीडियो सामने मिला, जिसमें घटनास्थल पर नीले रंग की स्कूटर, एक मोटरसाइकिल और कुछ अन्य वाहन दिख रहे हैं.

वहीं एक अन्य वीडियो में कई पुलिसकर्मी और स्थानीय वहां कुछ दूरी पर खड़े दिख रहे हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी धमाके वाली जगह पर तुरंत पहुंचे और घायलों को पास के एक अस्पताल ले गए. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

ये दोहरे धमाके इसलिए भी चिंता पैदा करते हैं, क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अंतिम चरण के तहत जम्मू-कश्मीर में हैं. सुरक्षा कारणों से राज्य में यात्रा का एक बड़ा हिस्सा बस से पूरा किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *