नोएडा स्टेडियम से आयोजित हुई रन फार जी-20 वाकथान

नोएडा   (मानवीय सोच)   जी-20 सम्मेलन के प्रचार-प्रसार व सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार सुबह आठ बजे सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम से रन फार जी-20 वाकथान आयोजित हुई। इसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाई।

नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर चार से शुरु हुई वाकथान ए़डोब चौक होते हुए पुन: गेट नंबर चार पर समाप्त हुई। इसमें एक हजार से अधिक खिलाड़ियों, उद्यमियों, आरडब्ल्यूए, एओए से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। करीब दो किलोमीटर लंबी वाकथान में हर सौ मीटर पर एक-एक अधिकारी फ्लैग सौंपते हुए आगे बढे़ं। वाकथान के मद्देनजर नोएडा स्टेडियम के सामने की सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित रही। इस दौरान नोएडा स्टेडियम के आसपास से गुजरने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वाकथान के सभी रास्तों पर पुलिस का कड़ा पहरा। आयोजन से जुड़े अधिकारियों को छोड़कर किसी को भी कार्यक्रम स्थल तक वाहन के साथ जाने की अनुमति नहीं मिली। लोगों को पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने वाकथान की शुरुआत से लेकर बाद तक सुरक्षा की सभी स्थितियों का जायजा लिया। रन फार जी-20 के मद्देनजर स्टेडियम के चारों ओर सेक्टर 12/22 चौक, स्टेडियम चौक, स्पाइस माल चौक, एडॉब चौक के पास सुबह आठ से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहा। वाकथान में हिस्सा लेने के लिए सुबह से नोएडा स्टेडियम में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, खिलाड़ी, उद्ममी, एओए, आरडब्ल्यूए से जुड़े पदाधिकारी जुटने लगे थे।

वहीं नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए जरूरी तैयारियों का जायजा लिया। वाकथान से पहले जुंबाथान हुई, जिसमें शहरवासी और अधिकारी जमकर थिरके। मुख्यमंत्री द्वारा वाकथाम को हरी झंडी दिखाने के बाद वाकथान में हिस्सा लिया।

वाकथाक के बारे में बताते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि रन फार जी 20 के लिए समाज के सभी वर्गों ने रुचि दिखाई। स्कूली बच्चे, खिलाड़ियों और उद्यमियों ने वाकथान में हिस्सा लिया। गौतमबुद्धनगर को जी-20 की बैठकें और मेजबानी का अवसर मिला है। हमें आशा ही नहीं पूरी उम्मीद है कि अवसर को सफल तरीके से निभाएंगे।

उन्होंने आगे कहा- जी-20 में देश और विदेश से लोग आते हैं पूरी दुनिया की नजर इसपर टिकी रहती हैं जिला पहले से प्रबुद्ध लोगों की नगरी हैं। हम देश की विरासत, परंपरा और संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए जो हमें अवसर मिला है। उसे दुनिया के सामने रखेंगे।

बैठक को सफल बनाने के लिए होंगी तैयारियां

रन फार जी-20 का आयोजन गौतमबुद्धनगर के साथ वाराणसी,लखनऊ और आगरा में किया गया है। जिले में सभी आयोजन सफल हो इसके लिए सभी तैयारियां की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *