अमीनाबाद (मानवीय सोच) अमीनाबाद के मौलवीगंज इलाके में शनिवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर एडीसीपी मध्य सहित तीन थानों का पुलिस बल पहुंच गया और विवाद शांत करवा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
एडीसीपी मध्य राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, झकड़बाग इलाके में खटिक समाज के लोग शराब पी रहे थे तभी दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो विवाद हो गया। हालांकि, एसीपी चौक आईपी सिंह सहित तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।
मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लेकिन किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। उधर, एक घायल का कहना है कि वे लोग सड़क किनारे खड़े थे। तभी परिवार की महिला अपने पति के साथ आ रही थी। इस दौरान सड़क किनारे खड़े दो युवकों ने कमेंट कर दिया। विरोध पर मारपीट करते हुए ईंट से हमला कर दिया।
