ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानून मंत्री किरेन रीजीजू बोले- कुछ लोग BBC को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मानते हैं

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू  ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन-बीबीसी  की पीएम नरेंद्र मोदी  के बारे में प्रसारित एक डॉक्यूमेंट्री सीरिज को भारत के अंदर और बाहर पीएम मोदी के खिलाफ एक दुर्भावनापूर्ण अभियान से जुड़ा हुआ करार दिया है. बीबीसी पर हमला बोलते हुए किरेन रीजीजू  ने कहा कि भारत में अभी भी कुछ लोगों के ऊपर से औपनिवेशिक नशा उतरा नहीं हैं. वे लोग बीबीसी को भारत के सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मानते हैं. वे अपने आकाओं को खुश करने के लिए देश की गरिमा और छवि को किसी भी हद तक गिरा देते हैं.

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू  ने एक ट्वीट करके कहा कि वैसे भी इन टुकड़े-टुकड़े गिरोह के सदस्यों से कोई बेहतर उम्मीद नहीं है, जिनका एकमात्र लक्ष्य भारत की ताकत को कमजोर करना है. रीजीजू ने कहा कि अल्पसंख्यक या यूं कहें कि भारत में हर समुदाय सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है. भारत के अंदर या बाहर चलाए गए दुर्भावनापूर्ण अभियानों से भारत की छवि खराब नहीं हो सकती है. पीएम नरेंद्र मोदी  की आवाज 1.4 अरब भारतीयों की आवाज है. इससे पहले  के चीफ संजीव त्रिपाठी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर BBC की आलोचना की थी.

RAW के चीफ संजीव त्रिपाठी ने कहा था कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी  के बारे में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पक्षपाती, मनगढ़ंत और तथ्यों की गलतियों से भरी हुई है. उन्होंने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री की सभी को निंदा करनी चाहिए. संजीव त्रिपाठी ने कहा कि बीबीसी की पीएम मोदी के बारे में बनी डॉक्यूमेंट्री में गुजरात के दंगों और गोधरा में ट्रेन को जलाए जाने की घटनाओं के बारे में बताया गया है. जिसके बारे में पहले ही सबको जानकारी है. उन्होंने ये भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इससे जुड़े केस में पीएम नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे दी है.

Scroll to Top