ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर, सिनेमाघरों में रिलीज न होने देने का किया एलान

आगरा  (मानवीय सोच)  हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पठान मूवी का विरोध किया। इसके विरोध में उन्होंने सिनेमाघर में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने मूवी के पोस्टर फाड़ दिए। बवाल देख मौके पर भीड़ गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने में जुटी रही।   
घटना रकाबगंज थाना क्षेत्र स्थित मेहर सिनेमाघर की है। यहां मंगलवार की दोपहर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता पहुंचे। यहां उन्होंने पठान मूवी के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। टॉकीज पर लगे मूवी के पोस्टर पर स्याही फेंकी और फाड़ दिए। इसके साथ ही नारेबाजी करते रहे।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने 25 जनवरी को आगरा के सिनेमाघरों में पठान मूवी रिलीज न होने देने का एलान किया। इससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करती रही। 

रिलीज होने से पहले ही आगरा में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पठान मूवी का विरोध किया। उन्होंने मूवी के पोस्टर फाड़ दिए, स्याही से कालिख पोती। उन्होंने इसे आगरा में रिलीज न होने का भी एलान किया।  

प्रदर्शन कर रहे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सिनेमाघर पहुंचे। यहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि जो ‘जो हिंदू की बात करेगा, वहीं देश में राज करेगा….भगवा का अपमान नहीं सहेंगे..नहीं सहेंगे..

प्रदर्शनकारियों ने आगरा में मूवी न रिलीज होने देने का एलान किया। उन्होंने पोस्टर पर स्याही फेंककर उसे काला कर दिया। हंगामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बहाल की

Scroll to Top