ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

2010 में LDA ने निरस्त किया था अलाया अपार्टमेंट का कंपाउंडिंग मानचित्र, जांच के आदेश

लखनऊ:  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अलाया अपार्टमेंट के मानचित्र को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे के बाद एलडीए के दस्तावेजों की पड़ताल पर यकीन करें तो साल 2010 में डिवेलपर ने इस इमारत का कंपाउंडिंग मानचित्र जमा किया था। इसे एलडीए ने निरस्त कर दिया था। कंपाउंडिंग मानचित्र तभी जमा किया जाता है जब मानचित्र के मुताबिक इमारत का निर्माण न किया गया हो।

ऐसे में आशंका है कि इमारत का निर्माण बिना मानचित्र की कमियां दूर किए करा लिया गया। एलडीए वीसी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अपार्टमेंट के मानचित्र और विभागों की एनओसी से जुड़े दस्तावेज बुधवार को खंगाले जाएंगे। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि इमारत का निर्माण करीब 10 साल पहले हुआ था। ऐसे में जोन के वर्तमान इंजिनियर और प्रवर्तन दस्ते के लिए पुख्ता जानकारी मुहैया करवा पाना संभव नहीं है। बुधवार को इसकी पड़ताल होगी।

कई दिनों से दिख रही थीं दरारें
अलाया अपार्टमेंट का पूरा टावर पतले-पतले पिलर पर खड़ा था। यही नहीं, इसके कुछ पिलर पर काफी दिनों से दरारें भी दिख रही थीं। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, कई दिनों से बेसमेंट में पिलर की मरम्मत भी करवाई जा रही थी। आशंका है कि इसी दरम्यान हादसा हुआ और पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। मौके पर पहुंचे एलडीए इंजिनियरों ने भी मलबा देखकर घटिया निर्माण की आशंका जताई।

सपा नेता के बेटों के नाम है जमीन
इमारत जिस जमीन पर बनी है वो सपा नेता उनके बेटों के नाम बतायी जा रही है। सामने आए दस्तावेजों के मुताबिक इस जमीन पर मो तारिक एंड अदर्स ने अपार्टमेंट का निर्माण कराया है। वहीं, याजदान डिवेलपर्स के मुताबिक आठ साल पहले उनका इस इमारत में कार्यालय था, जिसे बंद किया जा चुका है।

लोगों ने उठाए सवाल
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और एलडीए की भूमिका पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए। स्थानीय नागरिक राजेश कनौजिया ने कहा कि पूरे क्षेत्र में मानकों की जांच किए बिना एलडीए ने कई अपार्टमेंट के मानचित्र पास कर दिए। नगर निगम ने भी एनओसी दे रखी है। अलाया अपार्टमेंट के सामने की सड़क इतनी भी चौड़ी नहीं कि यहां बचाव के लिए जेसीबी समेत दूसरे बड़े वाहन लाए जा सकें। लिहाजा, पीछे की तरफ से दूसरे भवन स्वामी की दीवार तोड़कर जेसीबी और नगर निगम की गाड़ियों को मलबा हटाने के लिए भेजना पड़ा।

Scroll to Top