ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम आवास को लेकर पंचायत में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से 1 की मौत 2 जख्मी

आजमगढ़:  (मानवीय सोच)  आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिन में 12 बजे पीएम आवास  को लेकर हो रही पंचायत के दौरान एक पक्ष की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग में दूसरे पक्ष के तीन युवकों को गोली लगी है। घटना में तरवा थाना क्षेत्र के जामुडीह निवासी 32 वर्षीय हिमांशु सिंह के सीने में गोली लगी। मुन्ना सिंह और प्रदीप सिंह उर्फ भीम निवासी नई बस्ती थाना मेहनाजपुर को पैर में गोली लगी है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख उनको वाराणसी रेफर कर दिया गया। हिमांशु की वाराणसी पहुंचने पर मौत हो गई।

पीएम आवास को लेकर पंचायत हो रही थी। एक पक्ष से शिव शंकर सिंह उर्फ भूरा और दूसरे पक्ष से भीम सिंह थे। पहले किसी बात पर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। बात बढ़ने लगी तो घूरा सिंह पक्ष ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग की। एसपी ने बताया कि हमलावर पक्ष से 5 लोगों को फिलहाल उठाया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा मुख्य अभियुक्त समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया था।

पुलिस बदमाशों में मुठभेड़

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली लगने से घायल हो गया। भूरी सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि कल मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य अभियुक्त जितेंद्र यादव को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अन्य साथियों की तलाश जारी है, जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

Scroll to Top