मुंबई (मानवीय सोच) छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे के परिसर में मंदिर बनाने की मांग की गई है. नासिक के संत की ओर से मांग की गई है क अन्य धर्मों के नागरिकों को भी मुस्लिमों की तरह प्रार्थना करने के लिए कोई जगह उपलब्ध कराई जाए. साथ ही कहा गया है कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो मुंबई हवाई अड्डे पर नमाज के स्थान भी बंद किए जाएं.
अंजनेरी नासिक के महंत अनिकेत शास्त्री ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मांग किया कि एयरपोर्ट परिसर में हिंदुओं की प्रार्थना के लिए भी जगह होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार सभी के लिए समान अधिकार होना चाहिए. महंत ने कहा कि जब मुस्लिमों के नमाज पढ़ने के लिए एयरपोर्ट में प्रार्थना रूम है तो फिर अन्य धर्मों के लिए भी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए.
