ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मनचलों ने चलती बस में घेर लिया था, नहीं कूदती महिला तो बिहार में हो जाता निर्भया कांड!

पूर्णिया  (मानवीय सोच)   बिहार के पूर्णिया में निर्भया कांड को दोहराने की कोशिश की गई. यहां चलती बस में कुछ लड़कों द्वारा एक 35 वर्षीय शिक्षिका के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया है. मनचले युवकों के डर से शिक्षिका ने चलती बस से छलांग लगा दी जिससे महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना देर रात 2 बजे की बताई जा रही है. महिला दार्जिलिंग के डोकेन्द्र की रहने वाली है.

पीड़िता के अनुसार, वह कंचनजंघा एक्सप्रेस बस से वैशाली से सिलीगुड़ी आ रही थी. इस बीच पूर्णिया के बायसी थाना इलाके में कुछ मनचलों द्वारा युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया. महिला ने इसकी शिकायत बस के ड्राइवर से भी की. लेकिन, जब बात काफी बढ़ गई तो महिला ने जान बचाने की ख्याल से बस से छलांग लगा दी. उसे गंभीर हालत में बायसी पुलिस की गश्ती टीम ने एनएच 31 के किनारे से बरामद किया और अस्पताल में भर्ती कराया. जहां युवती के बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

हालांकि महिला द्वारा जो बयान मीडिया में दिया जा रहा है उससे कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है. लेकिन, एक बात जो महिला द्वारा बताई जा रही है कि मनचलों के डर से बस से कूद गई. वहीं महिला की चिकित्सा करने वाले डॉक्टर ने कहा कि बस से गिरने के कारण चोट लगने से महिला की मानसिक हालत कुछ अस्थिर हो गई है. उसकी स्थिति काफी गंभीर है.

वहीं पूर्णिया एसपी आमिर जावेद ने कहा कि महिला वैशाली से सिलीगुड़ी जा रही थी. तभी बस में कुछ मनचलों के द्वारा छेड़खानी करने के बाद सामने आई है. जिस वजह से महिला ने बस से छलांग लगा दी. महिला का बयान लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हालांकि, एसपी ने कहा कि बस में कई अन्य यात्री भी सवार थे. अगर इस तरह की घटना होती तो कुछ लोग जरूर विरोध करते. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उनके परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए उच्चतर केंद्र ले जा रहे हैं

Scroll to Top