ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नए बिजली कनेक्शन की दर बढ़ाने का प्रस्ताव टला

लखनऊ  (मानवीय सोच)  नए बिजली कनेक्शन की दरों में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर नियामक आयोग की बैठक में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान प्रस्ताव में कई तरह की खामियां पाई गईं। इस पर आयोग ने प्रस्ताव में संशोधन का निर्देश दिया। फिलहाल अभी पुरानी दरों पर ही उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन दिया जाएगा। यानी पुरानी कॉस्ट डाटाबुक आगे भी लागू रहेगी।

बिजली कंपनियों की ओर से नए कनेक्शन की दरों में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया गया था। इस प्रस्ताव को लेकर बुधवार को विद्युत नियामक आयोग ने सप्लाई कोड रिव्यू पैनल सब कमेटी की बैठक बुलाई। आयोग के चेयरमैन आरपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रबंध निदेशकों की मौजूदगी में नई दरों में बढ़ोत्तरी जरूरी बताते हुए प्रस्ताव रखा। आयोग की ओर से कॉस्ट डाटा बुक प्रस्तुतीकरण के दौरान बिंदुवार चर्चा शुरू हुई। 

प्रस्ताव में दिए गए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के दौरान उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए विभिन्न प्रदेशों में जारी की गई दरों का हवाला दिया गया। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। विरोध बढ़ता देख पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने कहा कि उनके प्रस्ताव में कुछ खामियां रह गई हैं। इसे सुधारा जाएगा। तब जाकर मामला शांत हुआ।

आयोग चेयरमैन आरपी सिंह ने प्रस्ताव संशोधन पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि आम जनता व घरेलू छोटे विद्युत उपभोक्ताओं की दरें सकारात्मक होनी चाहिए। उन्होंने उपभोक्ता परिषद के तर्क को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन सुझावों पर भी विचार किया जाए। आयोग ने निर्देश दिया कि कॉरपोरेशन संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत करे। इसके बाद दोबारा सप्लाई कोड रिव्यू पैनल की बैठक बुलाई जाएगी।

Scroll to Top