ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चारधाम यात्रा अप्रैल से शुरू ; इस तारीख को खुलेंगे

देहरादून: (मानवीय सोच)   चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को पूरे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। आज राजमहल नरेंद्र नगर में आयोजित धार्मिक समारोह के दौरान कपाट खुलने की घोषणा की गई, जबकि गाड़ू घड़ा (तेल कलश) यात्रा के लिए 12 अप्रैल का दिन तय किया गया है।

बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रात: 7:10 बजे पर मंत्रोच्चारण और परंपराओं के साथ खोले जाएंगे। राजदरबार नरेंद्र नगर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के बाद विधि-विधान ने कपाट खुलने की तिथि तय हुई। इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार सहित श्री बदरी-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

क्या है गाड़ू घड़ा यात्रा

श्री बदरीनाथ धाम गाड़ू घड़ा (तेल कलश) यात्रा के लिए नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में सुहागिनों द्वारा भगवान बदरीविशाल के लिए तेल पिरोया जाता है। महारानी और सुहागिनों के द्वारा राजमहल में ही तिल का तेल पिरोया जाता है। यह तेल निकाल कर एक कलश में रखा जाता है और उसके बाद तय तिथि पर कलश यात्रा निकाली जाती है। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन भगवान बदरीनाथ का इस तेल से अभिषेक किया जाता है।

राजपरिवार ही करता है तिलों के तेल की व्यवस्था

परंपरा अनुसार टिहरी राजपरिवार ही अभिषेक के लिए प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल की व्यवस्था करता है। इस परंपरा के अनुसार सुहागिन महिलाएं और राजपरिवार की महिलाएं सिलबट्टे और ओखली में तिलों को पीस कर तेल निकालती हैं। उसके बाद तेल को पीले कपड़े से छानकर राजमहल में रखे एक विशेष बर्तन में रखकर आग पर गरम किया जाता है, जिससे उसमें से बचे हुए पानी का अंश निकल जाए।

इस प्रक्रिया के दौरान विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण चलता रहता है। देर शाम तक तेल को ठंडा करने के बाद चांदी के विशेष कलश में रखा जाता है। इस कलश को डिमरी पंचायत और बदरीनाथ धाम के रावल के अलावा कोई छू भी नहीं सकता। छह महीने तक बदरीनाथ धाम में हर रोज ब्रह्म मुहूर्त में इसी तेल से बदरीनारायण का अभिषेक किया जाता है।

टिहरी के राजा को मानते हैं बदरीविशाल का अवतार

मान्यता है कि टिहरी के राजा को भगवान बदरी विशाल का अवतार माना जाता है। उनकी कुंडली को देख कर ही राजपुरोहित द्वारा बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय किया जाता है। इसी के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू होती है।

Scroll to Top