यूपी (मानवीय सोच) राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि बसंत पंचमी के पवित्र दिन पर खिलाड़ियों के सम्मान की खुशी है। खिलाड़ी जब खिलाड़ी बनता है तब उनकी शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक क्षमता के साथ सबसे महत्वपूर्ण अनुशासन बढ़ता है। बिन अनुशासन मानव जीवन में गड़बड़ी होती है। परिणाम स्वरूप इज्जत पर भी आंच आती है। आमने-सामने जब खेलते हैं, तो कभी हार तो कभी जीत मिलती है। हार पर निराश न हों, आगे जीतने का प्रयास करना चाहिए और जब जीतते हैं तो आडंबर नहीं आना चाहिए। आम के पेड़ पर फल आता है तो वो झुक जाता है। नमर्ता, विवेक और मदद की भावना आती है। आप विदेशों के खिलाड़ियों से मिलते होंगे। वहां के संस्कार, परंपरा व खिलाड़ियों से दोस्ती होती है। वहां उन्हें कैसी मदद मिलती और हम कैसी मदद करते, यह भी चर्चा होती होगी।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के अंतर्गत गुरुवार को राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 व 36वें नेशनल गेम्स-2022 में पदक जीतने व प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के अलंकरण समारोह को संबोधित किया।
इस अवसर पर खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल आदि मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर की दिव्या काकरान- कांस्य (कुश्ती)-50 लाख
सरिता रोमित सिंह-प्रतिभाग (एथलेटिक्स) -5 लाख
पूनम यादव प्रतिभाग (भारोत्तोलन)-5 लाख
पूर्णिमा पांडेय- प्रतिभाग (भारोत्तोलन) -5लाख
रोहित यादव- प्रतिभाग (एथलेटिक्स) -5 लाख
विश्वनाथ यादव- प्रतिभाग (ट्रायथलॉन) -5 लाख
गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेल (29 सितंबर-12 अक्टूबर) पदक विजेताओं का भी सम्मान
स्वर्ण पदक-6 लाख
संचित भंडारी-स्केटिंग
प्राची सिंह-स्केटिंग
सरिता-हैमर थ्रो
सूरज यादव- वुशु-
पूर्णिमा पांडेय-भारोत्तोलन-(87 किग्रा. भारवर्ग से अधिक)
जोटीं कुमार-कुश्ती-
दिव्या-कुश्ती
युविका तोमर- शूटिंग
हुसैन खान-एथलेटिक्स
सिद्धार्थ वर्मा-जिम्नास्टिक
टीम इवेंट (बास्केटबाल- कुलदीप सिंह)
कबड्डी (टीम गेम्स) स्वर्ण पदक
रजत पुरस्कार (4 लाख रुपये)
पूनम यादव-भारोत्तोलन (76 किग्रा.)
सबीरा हैरिस-शूटिंग
किरन देवी-रोइंग
अरविंद पवार-साइक्लिंग
दीपिका वर्मा-डिस्कस थ्रो
आदित्य सिंह राणा-जिम्नास्टिक
रोहित यादव- जेवलिन थ्रो
सैयद बुरहान-साइक्लिंग
करुणा शर्मा-जूडो (78 किग्रा. भारवर्ग)
टीम गेम्स (जिम्नास्टिक)
कांस्य पदक
राशि शर्मा-बॉक्सिंग
रूपम- एथलेटिक्स
अभिषेक चौधरी-जूडो (81 किग्रा. भारवर्ग)
शिवानी-
कपिल नागर-वुशु-
वीनेश कुंडु-कुश्ती
यतेंद्र-कुश्ती
आदित्य- मलखंभ
राधा राजपूत-मलखंभ
कविता यादव-एथलेटिक्स
फ्रीडम यादव- कुश्ती
नीलम-कुश्ती
मो. .. जिम्नास्टिक
साक्षी चौधरी
टीम गेम्स इवेंट के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
