ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ब्राह्मणों के बाद संतों पर मौर्य का विवादित बयान ; सिर काटने की बात करने वाले क्या आतंकवादी नहीं’

लखनऊ  (मानवीय सोच)  श्रीरामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ है कि पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ब्राह्मण समाज के बाद संतों, महंत और धर्माचार्यों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर संत-महंत और धर्माचार्य मेरा सिर काटने की बात कर रहे हैं तो क्या वे आतंकवादी और कसाई नहीं।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा है कि ‘अगर किसी और धर्म का कोई व्यक्ति किसी का सिर काटने या किसी की जीभ काटने की बात करता है तो उसे आतंकवादी करार दिया जाता है, अगर महंत मेरा सिर काटने और मेरी जीभ काटने की बात कर रहे हैं तो क्या वे आतंकवादी और कसाई नहीं हैं?
बता दें कि इससे पहले बुधवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी। प्रदेश में हो रहे विरोध के सवाल पर स्वामी प्रसाद ने कहा था कि सिर्फ जाति विशेष के लोगों द्वारा ही उनका विरोध किया जा रहा है। पंडे, पुजारियों को अपने धंधे पर खतरा दिखाई दे रहा है।
उन्हें इस बात का आभास हो गया है कि मौर्य जी के आह्वान पर अगर दलित, पिछड़े एक हो गए तो यह मंदिर आना बंद कर देंगे, जिससे चढ़ावा और पेट पूजा बंद हो जाएगी। उनका धंधा ठप हो जाएगा। वही पागलों की तरह भौंकने का काम कर रहे हैं। वह वहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रायबरेली पहुंचे थे।
Scroll to Top