वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने किया नुमाइश का उद्घाटन

अलीगढ़  (मानवीय सोच)  नुमाइश आज 142 साल की हो गई। नुमाइश के मित्तल द्वार पर उद्घाटन की पूरी तैयारियां थीं, उससे पहले बारिश की बूंदाबांदी ने प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीर बना दी कि अब नुमाइश का उद्घाटन कैसे होगा ?  लगभग एक घंटे बाद यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सफेद  कबूतर उड़ाकर नुमाइश का उद्घाटन किया। 

उद्घाटन के समय बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान और जनप्रतिनिधि भी थे। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एडीएम सिंटी मीनू राणा के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

नुमाइश का यह है इतिहास
नुमाइश की शुरूआत साल 1880 में राजा हरनारायण सिंह की प्रेरणा से अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट फेयर के नाम से अश्व प्रदर्शनी के रूप में हुई। साल 1886 में अलीगढ़ की प्रशिक्षण एवं शैक्षिक ज्ञान के समावेश हो जाने के कारण इसका नाम राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी हो गया। साल 1914 में तत्कालीन कलक्टर डब्लूएस मैरिस ने दरबार हाल बनवाया। साल 1998 में तत्कालीन डीएम श्रीकृष्ण सिंह अटोरिया के कार्यकाल में यह चैरेटिबल ट्रस्ट के रूप पंजीकृत हुई। 142 साल से कोरोना काल जैसे कुछ साल छोड़कर नुमाइश लगातार लगती रही।

ये होंगे बड़े कार्यक्रम

  • 29 जनवरी को लेजर शो, रामायण नृत्य नाटिका
  • 1 फरवरी को सोनिया शर्मा नाइट
  • 2 फरवरी को पैंथर रैपर नाइट
  • 4 फरवरी को ज्योतिका तंगड़ी पंजाबी फीमेल सिंगर नाइट
  • 5 फरवरी को देशभक्ति नाइट
  • 6 फरवरी को साधो बैण्ड
  • 8 फरवरी को रेनुका पंवार, अजय हुड्डा हरियाणवी नाइट
  • 9 फरवरी को सुधीर नरायन, कमाल खान गजल नाइट
  • 10 फरवरी को पलक मुच्छल, पलाश मुच्छल बॉलीवुड फीमेल सिंगर
  • 11 फरवरी को विश्वा सिंगर क्रेजी हूपर नाइट
  • 12 फरवरी को माती बानी राजस्थानी नाइट
  • 14 फरवरी को अशोक हाण्डे नाइट आवाज की दुनिया
  • 16 फरवरी को असित त्रिपाठी बॉलीवुड मेल सिंगर
  • 17 फरवरी को मिलिन्द गावा नाइट पंजाबी सिंगर
  • 18 फरवरी को उस्मान मीर की सूफी नाइट
  • 19 फरवरी को सचेत-परम्परा मेगा स्टार नाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *