अस्थाई कर्मचारियों ने घेरा एएमयू रजिस्ट्रार का ऑफिस

अलीगढ़ (मानवीय सोच)  मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अस्थायी कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार ऑफिस को घेर लिया। सैकड़ों की तादाद में कर्मचारियों ने दो महीने से सैलरी ने मिलने को लेकर नारेबाजी की। इन कर्मचारियों का सेवा विस्तार छह महीने बढ़ा दिया गया था, पर दिसंबर और जनवरी की सैलरी नहीं दी गई।

एएमयू के 1559 अस्थाई कर्मचारियों ने सेवा विस्तार विस्तार के लिए 30 और 31 दिसंबर को प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया था, क्योंकि दिसंबर में कर्मचारियों का नवीनीकरण खत्म हो रहा था। यूनिवर्सिटी इंतजामिया ने 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक छह महीने के लिए अस्थायी कर्मचारियों का सेवा विस्तार कर दिया था। इन कर्मचारियों के दिसंबर महीने की सैलरी देने के भी आदेश हुए थे। 

पूरी जनवरी खत्म होने के बाबजूद दिसंबर और जनवरी की सैलरी न मिलने पर अस्थाई कर्मचारियों का इंतजामिया पर गुस्सा फूटा। कर्मचारियों ने सैंकड़ों की तादाद में रजिस्ट्रार ऑफिस को घेर लिया। सीढ़ियों पर कर्मचारी ही कर्मचारी नजर आ रहे थे। कर्मचारियों ने दो महीने दिसंबर और जनवरी की सैलरी देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *