ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के शहरी क्षेत्रों में आज शाम से 24 घंटे तक बिजली उपभोक्ता सेवाएं रहेंगी ठप

यूपी  (मानवीय सोच)  पॉवर कॉर्पोरेशन के बिलिंग सिस्टम साफ्टवेयर को मंगलवार शाम से अपग्रेड किया जाएगा। जिसके चलते प्रदेश भर के शहरी क्षेत्र में अगले 24 घंटे तक बिजली उपभोक्ता सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान न तो लखनऊ समेत अन्य शहरों में बिजली का बिल जमा हो सकेगा और न ही उसमें कोई संशोधन किया जा सकेगा।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की जनसंपर्क अधिकारी शालिनी ने बताया कि शहरी क्षेत्र की ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण करने के लिए 31 जनवरी को शाम छह बजे से एक फरवरी की शाम छह बजे तक कामकाज ठप रहेगा। इससे मध्यांचल निगम के बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बदायूं, पीलीभीत, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती में शहरी क्षेत्र में बिल संबंधी कोई कार्य नहीं होगा।
इनमें बिल जमा करने, बिल संशोधन करने, कनेक्शन का नाम परिवर्तन, टैरिफ बदलने एवं नए कनेक्शन संबंधी कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा एवं कानपुर बिजली सप्लाई कंपनी के सभी शहरी क्षेत्र में बिल जमा करने से लेकर बिल बनाने का कार्य प्रभावित रहेगा।
Scroll to Top