ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता नजरबंद, चारबाग स्थित खम्मनपीर मजार को हटाने की मांग की थी

लखनऊ  (मानवीय सोच)   चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर स्थित खम्मनपीर मजार को हटाने की मांग अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने की थी। वहीं घोषणा की थी बुधवार को मजार पर सुंदरकांड का पाठ करेंगे। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देश पर मजार की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं लालबाग स्थित प्रदेश प्रवक्ता के आवास पर कैसरबाग पुलिस ने घेरा डाल दिया। उनको नजरबंद कर दिया गया है।

महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी को नजरबंजद करने केबाद कैसरबाग पुलिस ने घर के अंदर से लेकर बाहर तक छावनी बना दी है। इस दौरान शिशिर ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक न चली। पुलिस ने कार्रवाई करने का हवाला दिया, जिसके बाद वह शांत हो गए। इस मामले को लेकर 29 जनवरी को जीआरपी चारबाग के इंस्पेक्टर ने पुलिस अधीक्षक रेलवे पूजा यादव को रिपोर्ट भेजी थी।

जिसके बाद 31 जनवरी की रात पुलिस अधीक्षक रेलवे ने कड़े निर्देश देते हुए खम्मनपीर मजार के आस पास सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही कहा था कि अगर शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने की कोई भी व्यक्ति कोशिश करे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। खम्मनपीर मजार के आस पास प्रदर्शन और हंगामे की आशंका से मंगलवार देर रात से ही लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट मध्य जोन और रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई।

Scroll to Top