ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अब जन्म कुंडली के बजाय ‘हेल्थ कुंडली’ मिलाकर होगी शादी

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  हमारे समाज में शादी से पहले जन्म कुंडली मिलाने का रिवाज होता है. लड़का लड़की की ग्रह दषाएं देखकर सुखद भविष्य की उम्मीद की जाती है. ये देखा जाता है कि लड़का-लड़की के गुण कितने मिलते हैं, कोई दोष तो नहीं. और दोष मिल भी जाता है तो उसके पहले ही उपाए कर लिए जाते हैं. लेकिन भविष्य में सिर्फ जन्मकुंडली मिलाने मात्र से ही शादी हो जाएगी, ऐसा शायद संभव न हो. क्योंकि, सरकार एक नई पहल करने जा रही है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एक ऐसा कार्ड तैयार कर रहा है, जिसके जरिये ही भविष्य में शादी मुमकिन हो पाएगी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया कि हमारे देश में एक ऐसी बीमारी है, जिससे अगर पुरुष और महिला संक्रमित हों, तो उसका असर आने वाले बच्चे पर होगा. यानी बच्चा पॉजिटिव होगा. इस बीमारी का नाम है सिकल सेल एनीमिया . ये बीमारी आदिवासी आबादियों में ज्यादा होती है. अब इस बजट  में इसको 2047 तक खत्म करने लक्ष्य रखा गया है. 

आपने सोचा है कि ऐसा क्या है इस बीमारी को लेकर कि पोलियो और टीबी की बीमारी के बाद सरकार द्वारा इन बीमारी के उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है. आइए जानते हैं क्या है सिकल सेल एनीमिया?

क्या है यह बीमारी?
सिकल सेल एनीमिया, असल में खून से जुड़ी एक बीमारी है. इस बीमारी में रेड ब्लड सेल्स का साइज बदलने लगता है. ये  रेड ब्लड सेल्स गोलाकर से हंसिए की तरह बन जाते हैं. ब्लड वेसेल्स में ब्लॉकेज पैदा करते हैं. ये एक जेनेटिक बीमारी है, जिसमें शरीर खून बनाना ही बंद कर देता है. इससे शरीर में खून गंभीर रूप से कमी होती है, जिसकी वजह से कई लक्षण नजर आते हैं. 

आदिवासी आबादी में ज्यादातर आते हैं ऐसे केस
सिकल सेल एनीमिया बीमारी खास तौर पर आदिवासियों में होती है. इस बीमारी का असर ऐसा है कि एक उम्र की सीमा पार करने के बाद बच्चे की जीने की संभावना काफी कम रह जाती है. 

7 करोड़ ट्राइबल लोगों का होगा टेस्ट
इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए नया टेस्ट और हेल्थ कार्ड शुरू किया जा रहा है. इसके तहत लड़का और लड़की का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा, जिससे कि इस तरह की बीमारी का पता लगाया जा सके. अनुमान के मुताबिक 40 से कम उम्र के 7 करोड़ ट्राइबल लोगों का टेस्ट किया जाएगा. डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि इस हेल्थ कार्ड के ज़रिए ही तय होगा कि शादी करनी है या नहीं. अगर लड़का और लड़की पॉजिटिव हैं, तो फिर शादी नहीं कराई जाएगी. 

टेस्ट का रिपोर्ट जल्द
पहले  सिकल सेल एनीमिया का टेस्ट में समय लगता था, लेकिन अब तत्काल प्रभाव से टेस्ट हो पाएगा. रिजल्ट भी जल्दी आ जाएगा. इससे यह पता चल पाएगा कि व्यक्ति सिकल सेल बीमारी से पीड़ित है या नहीं. देश के 200 ऐसे जिले हैं, जहां इस बीमारी से पीड़ित बच्चे अधिक हैं. इसमें मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ से शुरू होगी टेस्ट की स्क्रीनिंग
अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होगी. इसके लिए राज्य सरकार को फंड मुहैया कराया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया कि शुरुआत में टेस्टिंग के लिए उन राज्यों को चुना गया है, जहां सबसे अधिक ट्राइबल रहते हैं. उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए 40℅ फंड राज्य सरकार और 60℅ फंड केंद्र सरकार देगी.

Scroll to Top