ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुप्रीम कोर्ट पहली बार मनाएगा अपना स्थापना दिवस

नई दिल्ली: (मानवीय सोच) भारत की न्यायपालिका के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट  4 फरवरी को अपना स्थापना दिवस  मनाने जा रहा है. 73वें स्थापना दिवस से नई परंपरा की शुरुआत हो रही है. सिंगापुर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुंदरेश मेनन  इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. सुप्रीम कोर्ट के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में ‘बदलती दुनिया में न्यायपालिका की भूमिका’ विषय पर एक लेक्चर होगा.

26 जनवरी 1950 को भारत के एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के दो दिन बाद यानी 28 जनवरी 1950 को सुप्रीम कोर्ट अस्तित्व में आया था. सर्वोच्च न्यायालय  को संविधान के भाग 5 अध्याय 4 के अंतर्गत स्थापित किया गया है. संविधान के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय संघीय न्यायालय और भारतीय संविधान का संरक्षक है.

सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़  ने  स्थापना दिवस की परंपरा की शुरुआत की है. अभी तक सुप्रीम कोर्ट का अपना कोई इस तरह का दिवस नहीं होता. वहीं, सुप्रीम कोर्ट 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन करता है.

ऐसे में सीजेआई ने ये विचार किया कि नए दौर में देश के हर नागरिक को ये जानने का हक है कि बदलते समय में न्यायपालिका कैसे काम कर रही है? साथ ही दुनियाभर में न्यायपालिका कैसे काम करती हैं? नागरिक खासकर युवा वर्ग इससे जुड़े और जागरूक हों. दुनियाभर की कानून जगत की हस्तियां इस मौके पर अपने विचार रखें और कानून के छात्रों को भी इसका लाभ मिले. इसी उद्देश्य से 4 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट स्थापना दिवस समारोह आयोजित कर रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने इस संबंध में सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुंदरेश मेनन से आग्रह किया कि वो इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करें. चूंकि जस्टिस मेनन भारतीय मूल के हैं. लिहाजा वो इसके लिए तैयार हो गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट अस्तित्व में आने के 73 साल बाद पहली बार अपना स्थापना दिवस समारोह मना रहा है. बड़े स्तर पर मनाए जा रहे इस समारोह का सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर सीधा प्रसारण भी होगा, ताकि देश में दूर दराज के क्षेत्रों में मौजूद नागरिक और खासकर युवा वर्ग इससे जुड़े और जागरूक हो सके.

Scroll to Top