ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बाबा रामदेव को मौलाना शहाबुद्दीन की नसीहत, कहा- पहले इस्लाम का अध्ययन करें

बरेली  (मानवीय सोच)  दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बार फिर योग गुरु बाबा रामदेव के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि बाबा रामदेव पहले इस्लाम का अध्ययन करें, उसके बाद फिर इस्लाम पर उंगली उठाएं। जिन लोगों ने इस्लाम नहीं पढ़ा है उनको इस्लाम के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। बगैर पढ़े जाने किसी के बारे में बोलना गलत रास्ते पर जाना है।

बाबा रामदेव ने यह कहा था

बता दें कि बाबा रामदेव ने राजस्थान के बाड़मेर इलाके में कहा था कि इस्लाम में ये है कि नमाज पढ़ो फिर उसके बाद जो चाहे करो। उनके इस बयान की मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति गलत काम करता है तो उसका वो खुद जिम्मेदार है। उसके धर्म को दोष देना ठीक नहीं है। इसी तरह दूसरे धर्मों के लोग भी गलत कार्य में लिप्त हैं तो क्या उनके धर्म को जिम्मेदार ठहराना दुरूस्त होगा ? 

रामदेव अपनी छवि को विवादित बना रहे- मौलाना 

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि कुछ दिनों से बाबा रामदेव इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ बराबर बोल रहे हैं, जबकि उनका काम योग सिखाना और दवाइयां बेचना है, बाकी इसके अलावा कुछ नहीं। देश के हर समुदाय में उनको इज्जत की निगाह से देखा जाता है, मगर वो अब अपनी छवि को विवादित बनाने में लगे हुए हैं। मौलाना इससे पहले भी रामदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। 

Scroll to Top