ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, आपस में टकराईं छह गाड़ियां

हरदोई  (मानवीय सोच)  हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले में साथ चल रही आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस मे टकरा गईं। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कस्बे के सपा कार्यालय से हरिपालपुर के लिए जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर को कटरा बिल्हौर हाइवे पर फरहतनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रेकर के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल गईं। 

ब्रेकर के चलते तेज गति से साथ मे चल रही एक कार्यकर्ता की गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके चलते साथ में चल रही दो फार्च्यूनर सहित सात गाड़ियां आपस मे टकरा गईं। इस हादसे में करीब चार लोग घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी में भेजा
कार्यकर्ताओ ने सभी घायलों को साथ में चल रही एम्बुलेंस से मीडिया कर्मी नसीम खान (28) निवासी रुदामऊ थाना माधौगंज, मुनेंद्र यादव (35) निवासी बिलग्राम को मल्लावां सीएचसी और वसीम वारसी (60) निवासी संडीला को माधौगंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
पुलिस बोलीे- कार्यकर्ताओं की गाड़ियां टकराईं हैं
वहीं, कप्तान सिंह निवासी संडीला और अन्य कई कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां नहीं टकराईं थीं। पीछे चल रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ियां एक दूसरे से टकराईं हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि अखिलेश यादव हरपालपुर थाना क्षेत्र के बैठापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनका कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। वहीं, कार्यक्रम से लौटते समय फरहतनगर क्रॉसिंग मोड़ पर हादसा हो गया।
इसी मोड़ पर गति धीमी होने से गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, कई कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने गाड़ियों को रोड के किनारे लगाकर यातायात सुचारू बनाए रखा है।
Scroll to Top