ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जाना था पटना लेकिन एयरलाइन की लापरवाही से उदयपुर पहुंचा यात्री

नई दिल्‍ली:  (मानवीय सोच)  नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA)ने एक यात्री के पटना जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट के बजाय गलती से एयरलाइन की दूसरी फ्लाइट में सवार होकर अपने गंतव्‍य से 1400 KM दूर उदयपुर पहुंचने के बाद इस मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं. घटना 30 जनवरी की बताई जा रही है और इस यात्री को अगले दिन उसके गंतव्‍य भेजा गया. डीजीसीए के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा कि यात्री की पहचान अफसार हुसैन के तौर पर की गई है. उसने इंडिगो की फ्लाइट  6E-214 के जरिये पटना के लिए टिकट बुक किया और निर्धारित फ्लाइट पर सवार होने के लिए 30 जनवरी को दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंचा लेकिन गलती से वह इसी एयरलाइन की उदयपुर जाने वाली फ्लाइट 6E-319 में सवार हो गया. इस यात्री को उदयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराने के बाद अपनी गलती का अहसास हुआ. 

इसके बाद उसने उदयपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जिन्‍होंने एयरलाइन को इस बारे में अलर्ट किया. एयरलाइन की ओर से उसी दिन यात्री को दिल्‍ली और इसके अगले दिन यानी 31 जनवरी को पटना भेजा गया. डीजीसीए के अधिकारी ने कहा, “हम इसे मामले में रिपोर्ट तलब कर रहे हैं और एयरलाइन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.” जांच में डीजीसीए यह जानने की कोशिश करेगा कि यात्री के बोर्डिंग पास को अच्‍छी तरह से स्‍कैन क्‍यों नहीं किया गया?  उन्‍होंने कहा कि जब बोर्डिंग से पहले बोर्डिंग पास को नियमानुसार दो प्‍वाइंट पर जांचा जाता है तो आखिर वह गलत फ्लाइट में कैसे चढ़ गया?

उधर, एयरलाइन की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है, “”हम 6E319 दिल्ली-उदयपुर फ्लाइट में एक यात्री के साथ हुई घटना से वाफिक हैं. इस मामले में हम अधिकारियों से बात कर रहे हैं. यात्री को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.” बता दें, इंडिगो की फ्लाइट में पिछले 20 दिनों यह इस तरह की दूसरी घटना है. इससे पहले 13 जनवरी को एक यात्री, जिसके पास एयरलाइन का टिकट और इंदौर जाने वाली फ्लाइट का बोर्डिंग पास था, गलत फ्लाइट पर सवार हो गया था और नागपुर पहुंच गया था.

Scroll to Top