ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अंधविश्वास ने ली 3 महीने की बच्ची की जान

मध्य प्रदेश  (मानवीय सोच) अंधविश्वास के चक्कर में 3 महीने की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आदिवासी बहुल शहडोल जिले में निमोनिया से पीड़ित बच्ची को ठीक करने के लिए अंधविश्वास के चक्कर में उसके पेट में 51 बार गर्म सलाखों से दागा गया था. इससे बच्ची की हालत और खराब हो गई. बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

शहडोल जिले के सिंहपुर कठौतिया की 3 महीने की बच्ची को निमोनिया की वजह से सांस लेने में दिक्कत थी. अंधविश्वास की वजह से परिजन उसे किसी झोलाछाप इलाज कराने के पास लेकर गए. उसके पास बच्ची की मर्ज की दवा थी गर्म सलाखें. बच्ची को एक बार या दो बार नहीं, बल्कि 51 बार दागा गया. इससे बच्ची की तबीयत बिगड़ गई. ऐसे में परिवार के लोग उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज में लेकर गए. लेकिन सांसों की डोर टूट गई. बच्ची को नहीं बचाया जा सका.

शहडोल की कलेक्टर वंदना वैद्य बताती हैं,  ‘बच्ची की मां को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दो बार समझाइश दी गई थी कि बच्ची को दागना मत. उसके बावजूद दागा गया. जब महिला बाल विकास के अधिकारी अस्पताल गये, तो पता लगा कि ये घटना 15 दिन पुरानी थी. निमोनिया बढ़ गया था. संक्रमण बढ़ने के कारण मासूम की मौत हो गई.’

मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों में दागना कुप्रथा जानलेवा साबित हो रही है. सत्ता और विपक्ष दोनों में हमने पेशे से 2 डॉक्टरों से बात की. डॉ. विक्रांत भूरिया (चिकित्सक व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस) ने कहा, ‘सलाखों से दागने से मौत हो सकती है. ये दर्द को छिपाने का तरीका है. इसकी सबसे बड़ी दिक्कत है कि इंफेक्शन सुपरसीड कर सकता है, जिससे इम्यूनिटी क्रोमाइड होती है. ये जानलेवा हो सकता है.’

वहीं, डॉ. हितेष वाजपेयी (चिकित्सक व प्रवक्ता बीजेपी) ने कहा, ‘निमोनिया से इंडयूस नहीं होता, लेकिन सेकेंडरी इंफेक्शन के बहुत चांस होते हैं. आदिवासी बहुल इलाकों में झाड़फूंक और दागने की कुप्रथा है. जहां की घटना है, वहां सीएमएचओ से आग्रह करना चाहूंगा कि केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.’

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अंधविश्वास के फेर में बच्चों को गर्म लोहे से दागा जाता है, जिसे दागना कहते हैं. इस कुप्रथा के खिलाफ प्रशासन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाती है, लेकिन कोई फायदा नहीं होता.

Scroll to Top